नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने 30 अक्टूबर 2025 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा तिथि (Final Exam Date 2026) की घोषणा की है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा कार्यक्रम की पूरी जानकारी
CBSE द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, इस बार देश और विदेश के करीब 45 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं 204 विषयों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक परीक्षा के 10 दिन बाद मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि परिणाम समय पर जारी हो सकें।
कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथि
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेंगी। शुरुआत गणित के पेपर से होगी और अंत में भाषाई व संगीत विषयों की परीक्षाएं होंगी। CBSE ने बताया कि यह समय सारिणी फिलहाल प्रारंभिक है, और अंतिम डेट शीट स्कूलों द्वारा छात्रों की सूची जमा करने के बाद जारी की जाएगी।
कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी और 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। इस दौरान मुख्य विषय जैसे भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), गणित (Mathematics), अंग्रेजी (English), जीव विज्ञान (Biology) और लेखांकन (Accountancy) की परीक्षाएं फरवरी और मार्च महीने में संपन्न होंगी।
CBSE Date Sheet 2026 Check
CBSE Date Sheet 2026 PDF: यहां क्लिक करें








