हरियाणा रोडवेज़ भिवानी डिपो ने वर्ष 2025–26 सत्र के लिए आईटीआई पास अभ्यर्थियों से अप्रेंटिस के 50 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भिवानी रोडवेज़ जनरल मैनेजर की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पूरी तरह अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
Bhiwani Roadways Apprentice 2025
- भर्ती संगठन: Haryana Roadways (Bhiwani)
- पद का नाम: Apprentice
- कुल पद: 50
- आवेदन का तरीका: Online
- श्रेणी: Apprentice Jobs
- आधिकारिक वेबसाइट: apprenticeshipindia.gov.in
- जॉब स्थान: Bhiwani
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 01 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02 दिसंबर 2025 |
| हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि | 03 दिसंबर 2025 |
| दस्तावेज सत्यापन | 08 दिसंबर 2025 |
Bhiwani Roadways Apprentice 2025 – आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
योग्यता – संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास
भिवानी रोडवेज़ द्वारा घोषित ट्रेडवार पद इस प्रकार हैं—
| क्रम | ट्रेड का नाम | कुल पद |
|---|---|---|
| 01 | शीट मेटल वर्कर | 03 |
| 02 | टर्नर | 02 |
| 03 | पेंटर | 01 |
| 04 | इलेक्ट्रिशियन | 10 |
| 05 | फिटर | 06 |
| 06 | वेल्डर | 05 |
| 07 | मोटर मैकेनिक | 09 |
| 08 | डिज़ल मैकेनिक | 11 |
| 09 | COPA | 01 |
| 10 | स्टेनो हिंदी | 02 |
सभी पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास की हो।
भिवानी रोडवेज़ अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले अभ्यर्थी apprenticeshipindia.org वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
- आवेदन से पहले उम्मीदवार को साइट पर रजिस्ट्रेशन कर प्रोफ़ाइल अपडेट करनी होगी।
- प्रोफ़ाइल अपडेट करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे—शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फोटो आदि अपलोड करना अनिवार्य है।
- आवेदन पूर्ण होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर 3 दिसंबर 2025 तक रोडवेज़ कार्यालय में जमा करवाना होगा।
- निर्धारित तिथि पर दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना आवश्यक है।
Important links
| Bhiwani Roadways Apprentice 2025 Notification | यहां क्लिक करें |
| Bhiwani Roadways Apprentice 2025 Online Apply | यहां क्लिक करें |
