हरियाणा जन संवाद पोर्टल सभी शिकायतों का होगा निवारण: Jan Samvaad Portal

By
Last updated:

हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों की शिकायतों का निवारण के लिए एक नए पोर्टल Jan Samvaad Portal की शुरुआत की गई है| इस पोर्टल के माध्यम से लोगों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया जाएगा| अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या है तो उसका आपको इस पोर्टल के माध्यम से शीघ्र ही निवारण मिल जाएगा| हम इस पोस्ट में जन संवाद पोर्टल के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Jan Samvaad Portal

जन संवाद पोर्टल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर ने 7 अप्रैल 2023 को जन संवाद पोर्टल की शुरुआत की| जन संवाद पोर्टल के माध्यम से नागरिकों की शिकायत आसानी से सरकार तक पहुंच सकेगी| इस पोर्टल पर नागरिकों द्वारा दी जाने वाली जानकारी सिस्टम पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी| जिससे संबंधित अधिकारी के पास निर्धारित समय अवधि में शिकायत पहुंच सकेगी और समस्या का समाधान जल्द हो सकेगा| जन संवाद पोर्टल शुरू होने से नागरिकों द्वारा दी जाने वाली लिखित शिकायतों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा|

Jan Samvaad Portal Haryana

पोर्टल का नामजन संवाद पोर्टल
शुरू किया गयामुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर
कब शुरू हुआ7 अप्रैल 2023
लाभार्थीहरियाणा राज्य के नागरिक
राज्यहरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcmharyanacell.nic.in

जन संवाद पोर्टल का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों द्वारा दी जाने वाली सभी शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द किया जा सके| पहले जब कोई भी नागरिक लिखित शिकायत दर्ज करवाता था तब अधिकारी के पास कई बार लिखित होने की वजह से शिकायत नहीं पहुंच पाती थी अब जन संवाद पोर्टल पर नागरिकों द्वारा लिखित में दी गई शिकायतों को अपलोड किया जाएगा| जिसके लिए मुख्यमंत्री को मिलने वाली सभी शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल पर नजर रखी जाएगी| इस पोर्टल के माध्यम से शिकायत को ट्रैक भी किया जा सकेगा|

हरियाणा जन संवाद पोर्टल लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर द्वारा 7 अप्रैल 2023 को चंडीगढ़ में जन संवाद पोर्टल का शुभारंभ किया गया|
  • इस पोर्टल पर नागरिकों द्वारा दी गई लिखित शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा|
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा दी गई शिकायतों का निवारण शीघ्रता से किया जा सकेगा|
  • Jan Samvaad portal के माध्यम से शिकायत ऑनलाइन दर्ज होने से अधिकारियों की जवाब दे ही भी सुनिश्चित हो सकेगी|
  • नागरिकों को शिकायत दर्ज करने के लिए कहीं पर भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी आप घर बैठे आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं|
  • इस पोर्टल के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत को ट्रैक भी कर पाएंगे|
  • इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने पर आपको एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा|

हरियाणा अंत्योदय परिवार बिजली बिल माफी योजना

जन संवाद पोर्टल के लिए पात्रता

  • हरियाणा राज्य का कोई भी नागरिक इसमें शिकायत दर्ज कर सकता है|
  • सभी वर्ग के नागरिक इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं|

शिकायत पंजीकरण निर्धारित स्थान

अगर आप ऑफिस में जाकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्थानों में किसी एक स्थान पर पंजीकरण करवा सकते हैं:

  • उपायुक्त कार्यालय (डीसी ऑफिस), उप मंडल कार्यालय (एडीसी ऑफिस) में सीएम विंडो काउंटर पर|
  • मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय सेक्टर 1 चंडीगढ़

हरियाणा जन संवाद पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • अब आपको होम पेज पर User Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको इस पेज पर यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है|
  • अब आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इस तरह से आप जन संवाद पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे|

बिना ओटीपी आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें

जन संवाद पोर्टल शिकायत ट्रैक कैसे करें

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • होम पेज पर आपको Tracke Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज आएगा|
  • अब आपको अपनी शिकायत संख्या मोबाइल नंबर सुरक्षा कोड दर्ज करना है|
  • जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार से आप जन संवाद पोर्टल पर शिकायत ट्रैक कर पाएंगे|

Important Link

Jan Samvaad Portal LinkClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

जन संवाद पोर्टल कब शुरू किया गया?

7 अप्रैल 2023 को पोर्टल लांच हुआ

हरियाणा जन संवाद पोर्टल क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा सभी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करने के लिए जन संवाद पोर्टल को शुरू किया गया|

1 thought on “हरियाणा जन संवाद पोर्टल सभी शिकायतों का होगा निवारण: Jan Samvaad Portal”

  1. My complaint no CMOFF/J/2024/070882 after tracking on dated 23/10/2024 Director General transport Haryana Remind Please

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon