Blue Aadhar Card: क्या है ब्लू आधार कार्ड और क्यों है महत्वपूर्ण, यहां से जाने पूरी जानकारी

Blue Aadhar Card: जैसे कि हम सभी जानते हैं आधार कार्ड सरकारी और गैर सरकारी सभी कामों में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है| भारत देश में रहने वाले सभी व्यक्तियों के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है| ऐसे में देश में दो तरह के आधार कार्ड पाए जाते हैं| दोनों आधार कार्डों का रंग भी अलग-अलग है| आमतौर पर हम सभी के पास सफेद रंग पर काले रंग का छापा आधार होता है| लेकिन बच्चों के लिए जो आधार कार्ड बनाया जाता है उसका रंग बिल्कुल अलग होता है जिसे हम ब्लू आधार कार्ड कहते हैं| हम इस पोस्ट में Blue Aadhar Card के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

ब्लू आधार कार्ड क्या है

केंद्र सरकार द्वारा 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ब्लू आधार कार्ड बन जाता है| जिसे बाल आधार के नाम से जाना जाता है| यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा 12 अंकों का बच्चों के लिए नीले रंग का आधार कार्ड जारी किया जाता है| और यह नीले रंग का आधार कार्ड सिर्फ 5 साल के लिए ही मान्य रहता है| उसके बाद यह अमान्य हो जाता है| नियमों के अनुसार नवजात बच्चे के आधार कार्ड को सिर्फ 5 साल की उम्र तक ही उपयोग किया जा सकता है उसके बाद इसे अपडेट करवाना होता है| इतना ही नहीं जब बच्चा 15 साल का हो जाता है तो फिर बायोमैट्रिक अपडेट करवानी होती है|

Blue Aadhar Card

आर्टिकल में जानकारीब्लू आधार कार्ड
किसने शुरू कियायूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)
लाभार्थी5 साल से कम उम्र के बच्चे
अवधि5 साल तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.uidai.gov.in

ब्लू आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक

ब्लू आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं होती है| पहले नीले रंग के आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती थी लेकिन अब बिना जन्म प्रमाण पत्र के भी आप ब्लू आधार कार्ड बनवा सकते हैं| 5 साल से कम उम्र के बच्चों को नीले रंग का आधार कार्ड जारी किया जाता है और बच्चों के लिए कोई बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता है| बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए यूआईडी को उनके माता-पिता की यूआईडीसे जुड़ी डेमोग्राफिक जानकारी और चेहरे की तस्वीर के आधार पर वेरिफिकेशन किया जाता है|

आपके नाम पर कितने सिम चल रहे हैं अभी चेक करें

ब्लू आधार कितने दिन में जारी होता है

Blue Aadhar Card बनवाने के लिए बच्चे को साथ लेकर इनरोलमेंट सेंटर में जाएं और वहां पर फॉर्म को जमा करवा दें| अभिभावक या माता-पिता को दस्तावेज के तौर पर अपना आधार कार्ड और एक मोबाइल नंबर देना होगा| जिसके आधार पर नीला आधार कार्ड जारी किया जाएगा| ब्लू आधार पर बायोमेट्रिक की आवश्यकता नहीं होगी| सेंटर द्वारा केवल एक फोटो क्लिक की जाएगी| डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद आपको एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा| वेरिफिकेशन के 60 दिनों के अंदर बच्चे का नीला आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा|

PM Vishwakarma Yojana Status Check Online

ब्लू आधार कार्ड 2024 आवेदन प्रक्रिया

  • Blue Aadhar Card आवेदन के लिए सबसे पहले UIDAI पर जाएं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर आधार कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा|
  • इस पेज पर आपसे मांगी गई जानकारी जैसे बच्चे का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जिला आदि दर्ज करें|
  • जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
  • ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ एनरोलमेंट सेंटर पर जाना है|
  • सेंटर में जाने से पहले एक अपॉइंटमेंट बुक कर ले|
  • जिस तारीख की आप अपॉइंटमेंट बुक करेंगे इस तारीख को आप इनरोलमेंट सेंटर जाएंगे|
  • वहां जाकर आप आधार कार्ड बनवा सकते हैं|
  • अब आपको वहां से एक एक्नॉलेजमेंट नंबर दिया जाएगा जिसके जरिए आप आवेदन की स्थिति जांच पाएंगे|
  • बच्चे के जन्म के बाद बच्चे का ब्लू आधार कार्ड बनाना अनिवार्य है और यह एक निशुल्क प्रक्रिया है|
  • ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको कोई भी चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है|

प्रधानमंत्री होम लोन सब्सिडी योजना

Important Link

Blue Aadhar CardClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

ब्लू आधार कार्ड किसे जारी किया जाता है?

5 साल से कम उम्र के बच्चों को

ब्लू आधार कार्ड का दूसरा नाम क्या है?

बाल आधार कार्ड

2 thoughts on “Blue Aadhar Card: क्या है ब्लू आधार कार्ड और क्यों है महत्वपूर्ण, यहां से जाने पूरी जानकारी”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon