Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Ladli Behna Yojana 20th Installment : जाने कब तक मिलेगी लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Ladli Behna Yojana 20th Installment : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। यह योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उनके जीवन स्तर को सुधारने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

अब तक 19 किस्तों का वितरण हुआ पूरा

लाडली बहना योजना के तहत 19 किस्तें सफलतापूर्वक वितरित की जा चुकी हैं। हाल ही में, 11 दिसंबर 2024 को 19वीं किस्त जारी की गई, जिससे राज्य की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिला। अब महिलाएं 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जो जल्द ही जारी होने वाली है।

Ladli Behna Yojana 20th Installment कब मिलेगी?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, 20वीं किस्त जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। संभावना है कि यह राशि 5 जनवरी से 10 जनवरी 2025 के बीच ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी लंबित है।

कौन उठा सकता है 20वीं किस्त का लाभ?

योजना की 20वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो पहले से योजना में पंजीकृत हैं और जिन्होंने 19वीं किस्त प्राप्त की है। साथ ही, लाभ पाने के लिए निम्न शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं:

  • महिला के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सुविधा होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य है।
  • यदि आधार कार्ड में कोई गलती है, तो तुरंत उसे सही कराएं, अन्यथा भुगतान में बाधा आ सकती है।

Ladli Behna Yojana के लाभ

यह योजना राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं:

  • गरीब परिवारों की महिलाएं अपने मासिक खर्चों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं।
  • यह योजना महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करती है।
  • जिनके पास आय का अन्य कोई स्रोत नहीं है, उनके लिए यह राशि जीवनरेखा का काम कर रही है।
  • महिलाओं को सशक्त और प्रेरित करने में यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।

Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें?

लाडली बहना योजना के तहत अपने भुगतान की स्थिति जानने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपनी CSC आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • लोगिन करने के बाद अब आपके सामने *भुगतान स्थिति पर क्लिक करिए।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका बेनिफिशियरी स्टेटस दिखाई देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon