घर बैठे मोबाइल से करें लाडली बहना ई केवाईसी: Ladli Behna Yojana eKYC 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Ladli Behna Yojana eKYC: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की गई थी| अभी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को eKYC करवाना अनिवार्य किया गया है| जो भी महिला इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही है उन्हें लाडली बहना ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है| ई केवाईसी करवाना इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में पैसे सीधे भेजे जा सके| हम इस पोस्ट में लाडली बहना ई केवाईसी के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Ladli Behna Yojana eKYC 2024

लाडली बहना योजना ई केवाईसी 2024

लाडली बहना योजना के तहत 25 जुलाई 2023 को फॉर्म भरे गए थे| इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता की जाती है| इस योजना के लिए गांव और शहर की हर वार्ड में सरकारी कर्मचारियों द्वारा कैंप लगाकर आवेदन आमंत्रित किए गए थे| जिन भी महिलाओं ने इन कैंपों में अपने आवेदन भरवाए थे उन्हें इस योजना के तहत ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है| महिलाओं को पात्रता पूरी करने के पश्चात सरकार द्वारा उनके बैंक खाते में हर महीने आर्थिक सहायता भेजी जाएगी|

Ladli Behna Yojana eKYC 2024

आर्टिकल में जानकारीलाडली बहना योजना ई केवाईसी 2024
योजना का नामलाडली बहना योजना
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थीराज्य की विवाहित महिलाएं
उद्देश्ययोजना का रेगुलर लाभ लेने हेतु ई केवाईसी करना
राज्यमध्य प्रदेश
अधिकारी वेबसाइटsamagra.gov.in

लाडली बहना योजना ई केवाईसी शुल्क

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत पहले आवेदन फार्म भरे जाएंगे| उसके बाद उन्हीं की केवाईसी की जाएगी| लाभार्थी महिलाओं को ई केवाईसी करवाने के लिए कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है| क्योंकि सरकार द्वारा एक ही केवाईसी करवाने के लिए ₹15 का भुगतान संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर को दिया जाएगा| अगर कोई केवाईसी के लिए किसी भी बहन से पैसे की मांग करता है तो वह बहन सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज करा सकती है|

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना

लाडली बहना योजना ई केवाईसी कहां से करवाएं

लाभार्थी महिला लाडली बहना योजना ई केवाईसी 3 तरीकों से करवा सकती हैं:

  • नजदीक की लोक सेवा केंद्र के द्वारा
  • नजदीकी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर के द्वारा
  • समग्र पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता

  • मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • लाभार्थी महिला के पास अपना खुद का बैंक खाता होना चाहिए|
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 250000 से कम होनी चाहिए|
  • आवेदन परिवार के पास पांच एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए|
  • महिला के पास परिवार की समग्र आईडी होनी चाहिए|

लाडली बहना आवास लिस्ट चेक करें

लाडली बहना योजना ई केवाईसी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

लाडली बहना योजना ई केवाईसी कैसे करें

इस योजना के लिए स्वयं से ई केवाईसी करना चाहती है तो नीचे बताइए प्रक्रिया अनुसार खुद से घर बैठ कर सकती है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर सामग्र प्रोफाइल अपडेट करें के सेक्शन में eKyC के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज आएगा इसमें अपनी समग्र आईडी दर्ज करें|
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करें और खोजें की ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद महिला की समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप दर्ज करेंगे|
  • अब महिला को अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज कर वेरीफाई करना होगा|
  • अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आप वेरीफाई करेंगे|
  • इस प्रकार से आप लाडली बहना योजना ई केवाईसी ऑनलाइन कर सकते हैं|

Important link

Ladli Behna Yojana eKYC Online LinkClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

Ladli Behna yojana eKYC कैसे करें?

लाडली बहना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप खुद घर बैठे ऑनलाइन ई केवाईसी कर सकते हैं|

Ladli Behna yojana eKYC के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon