छत्तीसगढ़ में एक नई योजना महतारी सदन योजना हुई शुरू: महिलाओं को गांव में ही मिलेगा रोजगार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विष्णु देव साय सरकार ने महिलाओं को गांव में ही रोजगार देने की महतारी सदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने गांवों में ‘महतारी सदन’ बनाने की घोषणा की है। इन महतारी सदनों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके अपने गांव में ही काम के अवसर प्रदान किए जाएंगे। पहले चरण में, राज्य के 146 ब्लॉकों में 1460 महतारी सदन बनाए जाएंगे, जिसके लिए 50 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को गांव में ही आत्मनिर्भर बनाना है। महतारी सदन की शुरुआत कैसे होगी और इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, इसकी पूरी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको महतारी सदन 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, ताकि आप भी अपने गांव में रोजगार प्राप्त कर सकें।

महतारी सदन

Mahtari Sadan Yojana 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए महतारी सदन का निर्माण कराने का आदेश दिया है। इन सदनों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे ग्रामीण महिलाएं अपने निवास स्थान के पास ही रोजगार कर सकेंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने महतारी सदन के निर्माण के लिए ड्राइंग डिजाइन तैयार किया है और सरकार द्वारा इसके लिए 50 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के 146 जनपद पंचायत में 1400 महतारी सदन बनाए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में 10 महतारी सदन शामिल होंगे। इस तरह सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन बनाए जाएं।

महतारी सदन का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य महतारी सदन का निर्माण करना है ताकि राज्य की ग्रामीण महिलाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इससे ग्रामीण महिलाएं गांव में ही काम करने के लिए उपयुक्त स्थान प्राप्त करेंगी, क्योंकि समूह या व्यक्तिगत काम के लिए उन्हें कोई ठिकाना उपलब्ध नहीं है। इस विचार को ध्यान में रखते हुए महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है ताकि महिलाएं गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकें। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होकर अपना जीवन आसानी से चला सकें।

हर महतारी सदन में होंगे 25 लख रुपए खर्च

सबसे पहले छत्तीसगढ़ में बड़ी पंचायत में महतारी सदन निर्मित किया जाएगा। इसके बाद छोटी पंचायतों में महतारी सदन की व्यवस्था की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्रत्येक महतारी सदन पर 25 लाख रुपए खर्च होंगे, और पहले ही साल में सरकार द्वारा 1460 महतारी सदन निर्मित किए जाएंगे। प्रत्येक सदन लगभग 120 वर्ग मीटर में बनेगा। इसके लिए सभी जिला पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों से भवन के संबंध में प्रस्ताव भी मांगे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पहले 3000 से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत या गांव के अंदर जमीन देने वाली पंचायत को सदन बनाने के लिए प्राथमिकता दी जा सकती है।

Mahtari Vandan Yojana 2024

महतारी सदन में मिलने वाली सुविधाएं

महतारी सदन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा क्या-क्या सुविधाएं प्रदान की जाएगी, इसकी जानकारी नीचे दी गई है:

  • महतारी सदन में दो कमरे व्यावसायिक उपयोग के लिए बनाए जाएंगे, जिनमें ऑफिस या दुकान खोली जा सकती है।
  • एक 60 वर्ग मीटर का हॉल होगा, जहां महिलाएं काम कर सकेंगी।
  • सदन में एक किचन और एक स्टोर भी शामिल होंगे।
  • पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वॉटर हार्वेस्टिंग की सुविधा होगी।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल भी बनाई जाएगी।
  • एक सामुदायिक शौचालय भी सदन में बनाया जाएगा।

Mahtari Sadan 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य गांव में रोजगार प्रदान करने के लिए महतारी सदन बनाना है।
  • महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को गांव में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में इस योजना के तहत 10 महतारी साधना निर्मित किए जाएंगे
  • पहले चरण में छत्तीसगढ़ के 146 जनपद पंचायत में महतारी सदन बनाए जाएंगे, जिस पर 25 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • इसके लिए 50 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। Mahtari Sadan में महिलाओं के उठने बैठने और एक साथ जमा होने की जगह होगी, जिससे महिलाएं अपनी जरूरत के हिसाब से सदन का उपयोग कर सकेंगी।
  • महतारी सदन के माध्यम से गांव में ही महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा, जिससे राज्य की ग्रामीण महिलाओं को आसानी से रोजगार की प्राप्ति हो सकेगी और वे आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी।

Mahtari Sadan 2024 के लिए पात्रता

  • महतारी सदन में रोजगार प्राप्त करने हेतु आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल राज्य की महिलाएं ही रोजगार प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी।
  • महतारी सदन रोजगार प्राप्त हेतु महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • महतारी सदन में राज्य की ग्रामीण महिलाएं ही रोजगार प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगी।
  • महिलाओं को गांव में ही रोजगार देने के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।

महतारी वंदन योजना लिस्ट

Mahtari Sadan 2024 के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

महतारी सदन के तहत रोजगार प्राप्त हेतु आवेदन कैसे करें?

यदि आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और महतारी सदन के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, तो थोड़ा धैर्य बरतना पड़ेगा। इसलिए क्योंकि अभी छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महतारी सदन का निर्माण शुरू किया जा रहा है। इस योजना के अनुसार, प्रत्येक ब्लॉक में 10 महतारी सदन बनाए जाएंगे, जहां महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसलिए, अब छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी सदन के निर्माण का इंतजार करना होगा, जिसके बाद ही वे रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगी।

हालांकि, सरकार द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। अगर कोई संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाती है, तो हम इस लेख के माध्यम से आपको सूचित करेंगे ताकि आप महतारी सदन के माध्यम से अपने गाँव में ही रोजगार प्राप्त कर सकें।

FAQ

महतारी सदन क्या है?

“महतारी सदन” महिलाओं के बैठने और मिलने के लिए विशेष स्थान होगा, जिसका उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कर सकेंगी।

महतारी सदन का निर्माण किस राज्य में किया जाएगा?

“महतारी सदन” का निर्माण छत्तीसगढ़ राज्य में होगा।

Mahtari Sadan का लाभ किसे मिलेगा?

“महतारी सदन” के माध्यम से राज्य की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

एक महतारी सदन कितने वर्ग मीटर में बनेगा?

एक महतारी सदन 120 वर्ग मीटर में निर्मित किया जाएगा। इसके लिए 25 लाख रुपए खर्च होंगे।

1 thought on “छत्तीसगढ़ में एक नई योजना महतारी सदन योजना हुई शुरू: महिलाओं को गांव में ही मिलेगा रोजगार”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon