मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना आवेदन करें: Mukhyamantri Mahila Shramik Samman yojana 2024

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना राज्य की पंजीकृत महिलाओं के लिए शुरू की गई है| इस योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को 5100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है| अगर आप भी हरियाणा राज्य के निवासी हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पोस्ट में दी गई जानकारी अनुसार आवेदन कर सकते हैं| हम इस पोस्ट में मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे| किस तरह से आपको इस योजना के लिए आवेदन करना है| कौन-कौन की सूचना का लाभ ले सकता है, पुरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़ें|

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2024

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की श्रमिक महिलाओं के लिए इस योजना को शुरू किया गया| इस योजना के माध्यम से प्रत्येक वर्ष पंजीकृत महिलाओं को 5100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है| यह सहायता राशि महिला को सदस्यता नवीनीकरण के समय व्यक्तिगत ज़रूरतें जैसे सूट, साड़ी, चप्पल, किचन के बर्तन आदि खरीदने के लिए दिए जाती है| इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला कामगार की 1 वर्ष की नियमित सदस्यता होनी चाहिए| इस योजना का संचालन हरियाणा श्रम विभाग द्वारा किया जाता है| इस योजना का लाभ प्राप्त कर श्रमिक महिलाएं अपनी व्यक्तिगत ज़रूरतें पुरी कर सकती हैं|

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman yojana 2024

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना
किसने शुरू कीहरियाणा सरकार
लाभार्थीश्रमिक पंजीकृत महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को व्यक्तिगत ज़रूरतें पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
राज्यहरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhrylabour.gov.in

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिक महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है ताकि वह इस सहायता राशि से अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा कर सकें| इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार पंजीकृत महिलाओं को 5100 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है| इस योजना का लाभ प्राप्त कर श्रमिक महिलाएं को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा| हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना का संचालन का उद्देश्य श्रमिक महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी है|

हरियाणा आयुष्मान कार्ड अप्लाई

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का संचालन किया जाता है|
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया|
  • इस योजना के माध्यम से हर साल पंजीकृत महिला कामगार को अपनी सदस्यता नवीनीकरण करते समय इस योजना का लाभ दिया जाता है|
  • महिलाओं को इस योजना का लाभ उनकी व्यक्तिगत ज़रूरतें जैसे सूट, साड़ी, चप्पल अधिक खरीदने के लिए दिया जाता है|
  • इस योजना के तहत महिलाओं को 5100 की आर्थिक सहायता दी जाती है|
  • महिला श्रमिक सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत महिला कामगार की 1 वर्ष की नियमित सदस्यता होनी चाहिए|

फ्री सिलाई मशीन योजना हरियाणा

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना पात्रता

  • श्रमिक महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए|
  • आवेदक महिला श्रम विभाग में पंजीकृत होनी चाहिए|
  • आवेदक महिला की 1 वर्ष की नियमित सदस्यता होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ महिला सदस्यता नवीनीकरण के समय ही दिया जाएगा|

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • लेबर कॉपी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • घोषणा पत्र

हरियाणा फ्री स्कूटी योजना आवेदन

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर HBOCW Board Beneficiary Login के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब अपनी लेबर कॉपी का आईडी पासवर्ड नंबर दर्ज करें और पोर्टल को लॉगिन करें|
  • अब पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के बाद स्कीम वाले सेक्शन में जाएं|
  • आप सभी स्कीम आपके सामने आ जाएगी|
  • इन स्कीम में से मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के सामने आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म आ जाएगा|
  • आवेदन फार्म में मांगी की जानकारी दर्ज करें|
  • जानकारी दर्ज कर देने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
  • इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|

हरियाणा साइकिल योजना 2024

Important Link

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman yojana NotificationClick Here
Mukhyamantri Mahila Shramik Samman yojana Declaration FormClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

महिला श्रमिक सम्मान योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

5100 रुपए

महिला श्रमिक सम्मान योजना किस राज्य में शुरू हुई?

हरियाणा

2 thoughts on “मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना आवेदन करें: Mukhyamantri Mahila Shramik Samman yojana 2024”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon