यूपी श्रमिक कार्ड पंजीकरण: UP Labour Card 2024

UP Labour Card 2024: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के लिए श्रमिक पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की गई है| इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिक मजदूरों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा| राज्य के सभी मजदूर उत्तर प्रदेश श्रमिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करवा कर श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड के माध्यम से कई तरह के लाभ दिए जाएंगे| अगर आप उत्तर प्रदेश के एक श्रमिक मजदूर हैं तो आपको भी जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवा कर लेबर कार्ड बनवा लेना है|

हम इस पोस्ट में UP Labour Card 2024 से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, अंतिम के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

UP Labour Card 2024

यूपी श्रमिक कार्ड क्या है

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए लेबर कार्ड शुरू किए गए हैं| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को लेबर कार्ड प्रदान करने के लिए श्रमिक पंजीकरण पोर्टल की भी शुरुआत की गई है| इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का डाटा एकत्रित कर उन्हें लेबर कार्ड प्रदान किया जाएगा| श्रमिकों को इस मजदूर कार्ड पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा|

UP Labour Card 2024

योजना का नामउत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड
किसने शुरू कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीराज्य के मजदूर
उद्देश्यश्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटuplabour.gov.in

यूपी लेबर कार्ड का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार का यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से जोड़ना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है| राज्य के ऐसे मजदूर जो किसी भी कंपनी या संस्था में पंजीकृत नहीं है उन्हें लेबर डिपार्टमेंट में पंजीकृत कर लेबर कार्ड प्रदान करना है| यूपी लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देकर उनका जीवन स्तर बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है|

यूपी लेबर कार्ड लाभ और विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के मजदूरों के लिए यूपी श्रमिक कार्ड शुरू किए गए हैं|
  • राज्य में संगठित में कार्य कर रहे मजदूरों को श्रमिक कार्ड प्रदान किए जाएंगे|
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड के माध्यम से मजदूरों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा|
  • यूपी लेबर कार्ड पर श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा|
  • देश पर महावारी जैसी आपदा आने पर श्रमिकों की बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि भेजी जा सकेगी|
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मौजूदा समय में 12000 रुपए से लेकर ₹100000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है|

यूपी लेबर कार्ड पात्रता

  • उत्तर प्रदेश का मूल निवासी मजदूर इस योजना का लाभ ले सकता है|
  • आवेदक श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • आवेदक श्रमिक का बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए|
  • श्रमिक किसी भी संस्था या कंपनी में पंजीकृत नहीं होना चाहिए|

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण कौन-कौन करवा सकता है

  • कुआं खोदने वाला
  • बिल्डिंग का कार्य करने वाला
  • राजमिस्त्री
  • लोहार
  • प्लंबर
  • सड़क निर्माण करने वाला
  • इलेक्ट्रिक काम करने वाला
  • हथोड़ा चलने वाला
  • मोची
  • पत्थर तोड़ने वाला
  • लेख कर का काम करने वाला
  • सीमेंट का काम करने वाला
  • चूना बनाने का काम करने वाला
  • कारपेंटर का कार्य करने वाला

यूपी लेबर कार्ड दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पैन कार्ड

उपी फ्री साइकिल योजना 2024

यूपी लेबर कार्ड आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले UP Labour Card की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर Online Registration And Renewal के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा|
  • अब आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है|
  • रजिस्ट्रेशन कर पोर्टल को लॉगिन करें|
  • लोगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरे|
  • अब आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करते हैं|
  • इस प्रकार से आप यूपी लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं|

Important Links

UP Labour Card Official WebsiteClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

2 thoughts on “यूपी श्रमिक कार्ड पंजीकरण: UP Labour Card 2024”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon