News

CUET UG Admit Card 2025: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) 2025 के लिए नई तारीखें और एडमिट कार्ड की जानकारी जारी हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा को अब 13 मई से 3 जून 2025 तक आयोजित करने का फैसला किया है। पहले यह परीक्षा 8 मई से शुरू होनी थी। इसके साथ ही सिटी इंटिमेशन स्लिप भी 7 मई को जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

नई परीक्षा तारीखें

एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2025 की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 13 मई से 3 जून 2025 तक होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। कुछ विषयों के लिए पेन-पेपर मोड का भी इस्तेमाल होगा। परीक्षा 300 से अधिक शहरों में होगी। इसमें भारत के 285 शहर और विदेश के 15 शहर शामिल हैं। प्रत्येक पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। उम्मीदवारों को अपने विषयों की तारीख और समय सिटी इंटिमेशन स्लिप में चेक करना होगा।

सिटी इंटिमेशन स्लिप

एनटीए ने 7 मई 2025 को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की। यह स्लिप के माध्यम से पता चलता है कि आपका परीक्षा केंद्र किस शहर में है। यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को यात्रा की योजना बनाने में मदद करना है। स्लिप डाउनलोड करने के लिए ये कदम उठाएं:

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 का लिंक दिखायी देगा उस पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तारीख, और सुरक्षा कोड डालें।
  • स्लिप चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट रखें।

स्लिप में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तारीख, शिफ्ट, और विषयों की जानकारी होती है। अगर स्लिप में कोई गलती हो, तो एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क करें।

एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करें?

  • वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तारीख डालें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर, फोटो, और हस्ताक्षर होते हैं। इसमें परीक्षा के दिन के नियम भी लिखे होते हैं। अगर कार्ड में कोई गलती हो, तो तुरंत एनटीए से संपर्क करें।

CUET UG Admit Card 2025

CUET UG Admit Card 2025 Important LinksAdmit Card

Related Articles

Back to top button