News

Haryana College Admission 2nd Merit List 2024: हरियाणा कॉलेज एडमिशन की दूसरी मेरिट सूची जारी, यहां से करें चेक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यूजी कोर्स के लिए उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा ऐडमिशन पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे| हरियाणा कॉलेज यूजी ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2024 तक आमंत्रित किए गए थे| हरियाणा कॉलेज एडमिशन की पहली नई लिस्ट 5 जुलाई को जारी की गई थी| अभी हरियाणा कॉलेज यूजी ऐडमिशन की दूसरी मेरिट सूची 12 जुलाई 2024 को जारी कर दी गई है| जिन भी उम्मीदवारों ने हरियाणा कॉलेज में एडमिशन हेतु आवेदन किया था वह मेरिट सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं|

Haryana College Admission महत्वपूर्ण तिथि

हरियाणा कॉलेज यूजी दाखिले के लिए 25 में को आधिकारिक सूचना जारी हुई थी उसके बाद आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू होकर 26 जून 2024 तक चली थी| हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले हेतु दस्तावेजों की जांच 5 जून से लेकर 28 जून 2024 तक की गई थी| दस्तावेजों की जांच के बाद पहली मेरिट सूची 5 जुलाई को जारी हुई थी| दूसरी मेरी सूची 12 जुलाई 2024 को जारी कर दी गई है|

हरियाणा कॉलेज दाखिले हेतु आवेदन शुल्क

हरियाणा यूजी ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सभी लड़कियों और अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क निर्धारित है व अन्य छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है| एक विद्यार्थी अपने एडमिशन फॉर्म में पांच कॉलेज का चयन कर सकता है|

हरियाणा कॉलेज यूजी एडमिशन हेतु दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • 10वीं 12वीं मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • अगर गैप है तो गैप ईयर सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन करता के हस्ताक्षर
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • बैंक कॉपी

हरियाणा कॉलेज यूजी ऐडमिशन में सूची कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर कर ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं|
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें|
  • आप मेरिट लिस्ट में 2nd List का चयन करें|
  • यह जानकारी भर देने के बाद सर्च पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने कॉलेज की लिस्ट आ जाएगी|

Haryana College Admission 2nd Merit List Check

हरियाणा कॉलेज मेरिट सूची चेक लिंक: यहां क्लिक करें

Related Articles

Back to top button