हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना शुरू: Himachal Pradesh Gobar Kharid Yojana 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Himachal Pradesh Gobar Kharid Yojana: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए एक नई योजना (हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना) की शुरुआत की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार पशुपालकों और किसानों से गोबर की खरीद करेगी| मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 दिसंबर 2023 को धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में इस योजना की घोषणा की| इस योजना के तहत प्रदेश के पशुपालक गोबर बेचकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे| हम इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Himachal Pradesh Gobar Kharid Yojana 2024
Himachal Pradesh Gobar Kharid Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 11 दिसंबर को इस योजना की घोषणा की गई और जनवरी 2024 से गोबर खरीदने की शुरुआत की जाएगी| गोबर खरीद योजना के माध्यम से सरकार ₹2 प्रति किलो के हिसाब से गोबर की खरीद करेगी| इस योजना से राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी| साथ में प्रदेश में पशुपालन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी| लोग पशुओं का पालन करके दूध एवं उनके गोबर दोनों से पैसे कमा पाएंगे|

Himachal Pradesh Gobar Kharid Yojana 2024

योजना का नामगोबर खरीद योजना
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
लाभार्थीप्रदेश के नागरिक
उद्देश्यराज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना और किसानों ,पशुपालकों की आय में वृद्धि करना
राज्यहिमाचल प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी

गोबर खरीद योजना 2024 उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि करने के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देना है| इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा ₹2 किलो के हिसाब से गोबर की खरीदारी की जाएगी| जिससे किसानों की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी और पशुओं की स्थिति में विस्तार देखने को मिलेगा| अभी तक गोबर का इस्तेमाल सिर्फ खेतों के लिए ही किया जा रहा था लेकिन अब गोबर को बेचकर पैसे भी कमाए जा सकेंगे| इस योजना के संचालन से किसानों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी|

इस योजना के तहत गोबर की खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग और कृषि विभाग द्वारा दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे| शुरुआती चरण में एक ब्लॉक में ढाई सौ किसानों को पंजीकृत किया जाएगा| राज्य की छोटे सीमांत और प्रगतिशील किसानों को लाभ देने के लिए उनके क्लस्टर बनाए जाएंगे| उसके बाद क्लस्टर में शामिल होने वाले किसानों को किसी के साथ-साथ मुर्गी पालन जैसे क्षेत्र को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा| साथ ही इन किसानों को राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी योजनाओं के तहत भी लाभ दिया जाएगा|

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू

खरीदे गए गोबर से क्या करेगी सरकार

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बताया की गोबर खरीद योजना के तहत सरकार किसानों से ₹2 प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद करेगी| उसके बाद खरीदे गए गोबर को स्टोर करके रखेगी| बागवानी कृषि क्षेत्र और नर्सरी क्षेत्र में गोबर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और किसानों द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों के विवरण के लिए बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा| जिसके माध्यम से जैविक फसलों को आकर्षक दाम पर खरीद मिलेगी| प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं और नीतियों से किसानों को अवगत कराने के लिए ई पुस्तिका भी उपलब्ध कराई जाएगी|

हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई|
  • Himachal Pradesh Gobar Kharid Yojana के माध्यम से सरकार प्रदेश के किसानों और पशुपालकों से गोबर की खरीद करेगी|
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ₹2 किलो के हिसाब से गोबर खरीदा जाएगा|
  • हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना की शुरुआती चरण में एक ब्लॉक में ढाई सौ किसानों पंजीकृत किया जाएगा|
  • इस योजना के तहत किसानों को लाभ देने के लिए कलेक्टर बनाए जाएंगे|
  • प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सरकार की अनुदान योजना का भी लाभ दिया जाएगा|
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी|
  • यह योजना पशुपालन को बढ़ावा देगी|
  • राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इस योजना का अधिक लाभ प्राप्त होगा| जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी|

हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी गोबर खरीद योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगा|
  • राज्य के किसान और पशुपालक ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं|

ई-टैक्सी खरीद पर 50% की छूट

गोबर खरीद योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड

हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना आवेदन प्रक्रिया

  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी पशुपालन या कृषि विभाग कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां आपको गोबर खरीद योजना के लिए आवेदन फार्म लेना होगा|
  • अब आवेदन फार्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • सभी जानकारी फॉर्म में भर देने के बाद साथ में आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा|
  • अब आवेदन फार्म को आपको विभाग में जमा करा देना होगा|
  • इस तरह से आप गोबर खरीद योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं|
  • शुरुआती चरण में आवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में 250 किसानों को ही इस योजना के लिए नामांकित किया जाएगा|

Important Link

Himachal Pradesh Gobar Kharid Yojana Official NotificationClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

गोबर खरीदी योजना की घोषणा किसने की?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 दिसंबर 2023 को गोबर खरीद योजना शुरू करने की घोषणा की|

हिमाचल प्रदेश में गोबर खरीद योजना कब शुरू की जाएगी?

जनवरी 2024 से गोबर की खरीदारी शुरू कर दी जाएगी|

2 thoughts on “हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना शुरू: Himachal Pradesh Gobar Kharid Yojana 2024”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon