राजस्थान जन सूचना पोर्टल शुरू: Jan Soochna Portal Rajasthan 2024

Jan Soochna Portal Rajasthan: राजस्थान सरकार द्वारा एक नए पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in की शुरुआत की गई है| इस पोर्टल के माध्यम से राज्य द्वारा शुरू की गई सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी हर एक आम नागरिक तक पहुंच पाएगी| किसी एक पोर्टल के माध्यम से आप सभी सरकारी स्कीम का लाभ उठा पाएंगे| इस पोर्टल के शुरू होने के पहचान आपको बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| आप अपनी इच्छा अनुसार योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन अप्लाई कर पाएंगे| हम इस पोस्ट में राजस्थान जन सूचना पोर्टल के बारे में विस्तार से जानेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Jan Soochna Portal

राजस्थान जन सूचना पोर्टल

राजस्थान जन सूचना पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा जारी किया गया है| इस पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे | पहले लोगों को किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार 2005 अधिनियम की धारा 4(2) के अनुसार लेटर देना होता था और फिर 120 दिन के इंतजार के बाद जानकारी को अपडेट करना होता था| अब ऐसा नहीं होगा इस पोर्टल के आने से लोग घर बैठे सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे| 13 विभागों और 33 योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी सभी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है|

Jan Soochna Portal Rajasthan

योजना का नामजन सूचना पोर्टल राजस्थान
लांच होने की तारीख13 सितंबर 2019
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने
योजना का प्रकारराज्य सरकार की योजनाएं
राज्यराजस्थान
आधिकारिक वेबसाइटjansoochna.rajasthan.gov.in

Jan Soochna Portal Rajasthan शुरू करने का उद्देश्य है

राज्य के नागरिकों को सभी योजनाओं और सूचनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाने हेतु इस पोर्टल को शुरू किया गया| पहले नागरिकों को किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों होती थी कई बार तो उन्हें अच्छे से जानकारी भी नहीं मिल पाती थी जिस कारण से वह योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते थे| इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया| इस पोर्टल के माध्यम से आमजन सभी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी सूचनाओं व्यापक रूप से प्राप्त कर पाएंगे|

मुख्यमंत्री राजश्री योजना आवेदन फॉर्म

जन सूचना पोर्टल के लाभ

  • Jan Soochna Portal का लाभ राजस्थान के निवासी घर बैठे उठा सकते हैं|
  • राज्य के लोगों को पहले योजनाओं की जानकारी आरटीआई के माध्यम से मिलती थी अब इस पोर्टल के माध्यम से सभी विशेष योजनाओं और सेवाओं की जानकारी मिल पाएगी|
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग आसानी से योजनाओं का लाभ ले पाएंगे|

जन सूचना पोर्टल राजस्थान से जुड़े 13 विभागों के नाम

  • सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग
  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
  • जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  • प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • श्रम एवं रोजगार विभाग
  • खाद्य एवं भूविज्ञान विभाग
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • आयोजन व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • प्रशासनिक सूचना विभाग

राजस्थान जन सूचना पोर्टल आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर स्कीम्स/सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपको उसे सर्विस का चयन करना है जिसमें आपको आवेदन करना है|
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलेगा|
  • आवेदन फार्म में पूछी गई जानकारी भरें|
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • अब आप सबमिट के बटन पर क्लिक करें|
  • इस प्रकार से आप जन सूचना पोर्टल पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं|

Important Link

Jan Soochna Portal RajasthanClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

जन सूचना पोर्टल क्या है?

जन सूचना पोर्टल पर राजस्थान सरकार द्वारा सभी योजनाओं और सूचनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है|

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon