मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना उत्तर प्रदेश: Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP: वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5 फरवरी 2024 को विधान मंडल में किसानों के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना की घोषणा की गई| इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा 50 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है| इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को फसलों के लिए सुरक्षा दी जाएगी| इस योजना के माध्यम से राज्य की किसानों को अपनी फसल को आवारा पशुओं से बचने के लिए इलेक्ट्रिक सोर्स बाड़ लगाने हेतु प्रति हेक्टेयर 1.43 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी|

इस योजना के तहत सोलर फेंसिंग के माध्यम से किसानों के खेतों को आवारा पशुओं से बचाया जाएगा| अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसान है और आप अपनी फसल की आवारा पशुओं से सुरक्षा करना चाहते हैं| तो आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं| हम इस पोस्ट में मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2024 से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के किसानों के लिए CM Khet Suraksha Yojana को शुरू किया गया| इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसानों को अपने खेतों में फसलों को आवारा पशुओं से बचने के लिए सोलर फेंसिंग लगाने के लिए अनुदान राशि देगी| आवारा पशुओं और जानवरों से फसल को बचाने के लिए 12 वोल्ट के करंट से चलने वाली सोलर फेंसिंग बाड़ लगाई जाएगी| इससे जानवरों को हल्का सा झटका लगेगा और छोटे से करंट/सायरन की आवाज सुनाई देगी लेकिन इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा| इस योजना के तहत छोटे व सीमांत किसानों को प्रति हेक्टेयर 1.43 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी|

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
संबंधित विभागकृषि विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यआवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा हेतु अनुदान राशि प्रदान करना
अनुदान राशि60% या 1.43 लाख रुपए
बजट निर्धारित50 करोड रुपए
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल को आवारा पशुओं से बचाना है| जैसा कि हम सभी को पता है किसान अपनी फसल को पशुओं से बचने के लिए कंटीले तार का प्रयोग करते हैं जिससे पशुओं को चोट पहुंचती है इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाया गया है| अब सरकार द्वारा किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग बाड़ लगाने के लिए अनुदान राशि दी जाएगी| जिससे किसानों की फसल को आवारा पशु खराब नहीं कर पाएंगे| किसानों को इस योजना से काफी राहत मिलेगी|

उत्तर प्रदेश घर बैठे राशन कार्ड स्टेटस चेक करें

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी|
  • UP CM Khet Suraksha Yojana के माध्यम से राज्य के किसानों को अपने खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग बाड़ लगाने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी|
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों की फसलों को सुरक्षा मिलेगी|
  • आवारा पशुओं और जानवरों से बचाने के लिए केवल 12 वोल्ट करंट लगने वाली सोलर इलेक्ट्रिक बाड़ लगाई जाएगी|
  • इस सोलर इलेक्ट्रिक बाड़ से पशुओं को कोई नुकसान नहीं होगा|
  • सोलर इलेक्ट्रिक बाड़ से एक सायरन की आवाज आएगी जिस जानवर दूर भागेंगे|
  • इस योजना के तहत राज्य के किसानों को प्रति हेक्टेयर पर 60% या 1.43 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी|
  • इस योजना के संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा 50 करोड रुपए का बजट पास किया गया है|
  • इस योजना के माध्यम से किसानों की फसल आवारा पशुओं से बचेगी जिससे उनकी आय में वृद्धि भी होगी|

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना पात्रता

  • उत्तर प्रदेश का मूल निवासी किसान इस योजना का लाभ ले सकता है|
  • केवल खेती करने वाले किसान की इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • राज्य के लघु एवं सीमांत किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • ऐसे किसान जिनके पास खुद की कृषि योग्य भूमि है वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

उपी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2024

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना आवश्यक दस्तावेज

  • किसान का आधार कार्ड
  • बैंक खाता (आधार कार्ड से लिंक)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधी दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना आवेदन कैसे करें

अगर आप मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फिलहाल इस योजना के लिए घोषणा की गई है इस योजना को लेकर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है| जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया सार्वजनिक की जाती है तो हम इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे| अभी इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट भी शुरू नहीं हुई है| अधिकारी साइट भी जल्द ही शुरू की जाएगी हम आपको सूचित करेंगे|

Important Link

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana Online Applyजल्द
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

UP Khet Surksha Yojana के तहत कितना लाभ मिलेगा?

प्रति हेक्टेयर 60% या 1.43 लाख रुपए अनुदान राशि

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

अभी शुरू नहीं हुई

1 thought on “मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना उत्तर प्रदेश: Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon