हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को त्योहारों के सीजन में एक बड़ा तोहफा दिया है। आज 12 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। यानी बुढ़ापा पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी के साथ बुजुर्गों को ₹3500 पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।
बता दें कि 2 घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में 17 अक्टूबर को सोनीपत में नायब सिंह सैनी सरकार का 1 साल पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर भी मुख्य चर्चा की गई। बता दें कि इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
बुढ़ापा पेंशन बढ़ोतरी
हरियाणा सरकार ने दिवाली के त्योहार पर बुजुर्गों को एक खास तोहफा दिया है जिसके तहत बुढ़ापा पेंशन की राशि 3000 में ₹500 की बढ़ोतरी कर ₹3500 कर दी गई है। यह राशि बुजुर्गों को नवंबर से मिलने शुरू हो जाएगी। बता दें कि साल 2014 में जब भाजपा सरकार ने हरियाणा की सत्ता संभाली थी, तब बुजुर्ग पेंशन मात्र ₹1,000 प्रति माह थी।
इसके बाद से लगातार कई चरणों में पेंशन बढ़ाई गई। सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस वर्षों में पेंशन में कुल 10 बार बढ़ोतरी की गई है। 2014 के ₹1,000 से यह राशि अब 2025 में ₹3,500 तक पहुंच गई है। यानी दस सालों में कुल ₹2,500 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
वर्ष | पेंशन (रु प्रति माह) |
---|---|
2014 | 1,000 |
2015 | 1,200 |
2016 | 1,400 |
नवंबर 2016 | 1,600 |
नवंबर 2017 | 1,800 |
नवंबर 2018 | 2,000 |
जनवरी 2020 | 2,250 |
अप्रैल 2021 | 2,500 |
अप्रैल 2023 | 2,750 |
जनवरी 2024 | 3,000 |
नवंबर 2025 | 3,500 |
CET की वैधता में बढ़ोतरी
ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों की भर्ती के लिए बड़ा एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सेट स्कोर की वैधता को 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा पुलिस भारती के नियमों में भी बदलाव किया गया है। नए नियमों के अनुसार अब सब इंस्पेक्टर (पुरुष) के 50% पद सीधी भर्ती की बजाय पदोन्नति से भरे जाएंगे