पारदर्शी किसान सेवा योजना: Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024

Pardarshi Kisan Seva Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि संबंधी आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु पारदर्शी किसान सेवा योजना शुरू गई है| इस योजना के तहत किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएगी| किसानों को विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ देने के लिए राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल शुरू किया गया है| इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान कृषि संबंधी अनुदान और आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकेंगे| राज्य के इच्छुक किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं|

हम इस पोस्ट में पारदर्शी किसान सेवा योजना के संबंध आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं विशेषताएं, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज, आधिकारिक पोर्टल, के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़ें|

पारदर्शी किसान सेवा योजना 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजना शुरू की गई| इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसानों को अनुदान राशि प्रदान कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा| इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभार्थी राशि सीधे किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी| इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि से किसान कृषि क्षेत्र में अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे| किसानों को नवीन तकनीकी का उपयोग कर खरीदारी करने पर 10 दिनों के बाद अनुदान राशि दी जाएगी|

नवीन तकनीकी में सोलर पंप, कृषि उपकरण, प्रमाणित बीज और कृषि रक्षा रयान, रासायनिक खाद, इत्यादि उपकरण शामिल है| इन सब की खरीदारी पर सरकार द्वारा अनुदान राशि दी जाएगी| राज्य सरकार द्वारा शुरूकिए पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल शुरू के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकृत करवाना होगा| उसके बाद ही किसान इस योजना के तहत अनुदान राशि प्राप्त कर पाएंगे|

Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024

योजना का नामपारदर्शी किसान सेवा योजना
किसने शुरू कीउत्तर प्रदेश सरकार
संबंधित विभागकृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु अनुदान राशि प्रदान करना
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupagripardarshi.gov.in

पारदर्शी किसान सेवा योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को आर्थिक पर रूप से मजबूत करने के लिए अनुदान राशि प्रदान करना है| इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को विभिन्न प्रकार से अनुदान राशि और आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी| जिससे किसान कृषि क्षेत्र में अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे| सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि संबंधी यंत्र, सोलर पंप खरीदने पर अनुदान राशि दी जाएगी| इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसान बिना किसी आर्थिक तंगी के कृषि संबंधी कार्यों में नई तकनीक के उपकरण का इस्तेमाल कर पाएंगे|

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान योजना

पारदर्शी किसान सेवा योजना लाभ और विशेषताएं

  • पारदर्शी किसान सेवा योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को निम्नलिखित सुविधा उपलब्ध कराए जाएंगी:
    • उन्नतशील खेती के तरीके
    • फसलों के कीट एवं रोग
    • असली खाद की पहचान
    • किसान क्रेडिट कार्ड
    • विशेष कार्यक्रम बीजों की जांच
    • किसको को देय सुविदाएं
    • प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
    • मिट्टी की जांच
    • कृषि उपयोगी यंत्र
  • इस योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी|
  • इस योजना के तहत फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और सीटों या रोगों से बचने के लिए फसल बीमा का भी लाभ दिया जाएगा|

पारदर्शी किसान सेवा योजना पात्रता

  • उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • केवल किसानों का लाभ ले पाएंगे|
  • किसान के पास अपनी कृषि संबंधी भूमि होनी चाहिए|
  • किसान का बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए|

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना उत्तर प्रदेश

पारदर्शी किसान सेवा योजना दस्तावेज

  • किसान का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • कृषि संबंधी दस्तावेज
  • बैंक खाता संख्या
  • मोबाइल नंबर

पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फार्म आ जाएगा|
  • जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर बैंक खाता संख्या आदि भरें|
  • अब आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
  • इस प्रकार से आप पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण कर पाएंगे|

उपी निशुल्क बोरिंग योजना आवेदन फॉर्म

Important Link

Pardarshi Kisan Seva YojanaClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon