पृथ्वी विज्ञान योजना हुई शुरू: Prithvi Vigyan Yojana

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में 4797 करोड रुपए के बजट के साथ Prithvi Vigyan Yojana को मंजूरी मिल गई है| इस योजना के तहत महासागर सेवाएं, ध्रुवीय विज्ञान, भूकंप विज्ञान, क्लाइमेट रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम किया जाएगा| पीएम मोदी जी द्वारा ट्वीट कर बताया गया कि यह पहला एडवांस पृथ्वी प्रणाली विज्ञान की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है| हम इस पोस्ट में पृथ्वी विज्ञान स्कीम क्या है इसके बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Prithvi Vigyan Yojana

Prithvi Vigyan Yojana क्या है

यह योजना पृथ्वी विज्ञान प्रणाली और परिवर्तन के महत्वपूर्ण संकेत को रिकॉर्ड करने के लिए महासागर, वायुमंडल, भूमंडल और ठोस पृथ्वी के दीर्घकालिक निरीक्षणों रखरखाव करेगी| इसके अंतर्गत मौसम, महासागर और जलवायु खतरों को समझने और भविष्यवाणी करने तथा जलवायु परिवर्तन के विज्ञान को समझने में सहायता मिलेगी| इसके साथ ही नई घटनाओं और संसाधनों की खोज करने की दिशा में पृथ्वी के ध्रुवीय और उच्च समुद्री क्षेत्र की खोज की जाएगी| सरकार द्वारा इस योजना को 5 साल की अवधि के लिए 4797 करोड़ का बजट पास किया गया है|

पृथ्वी विज्ञान योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मौसम को समझने और भविष्यवाणी करने के लिए मॉडलिंग सिस्टम का विकास करना अथवा पृथ्वी प्रणालियों परिवर्तन का महत्वपूर्ण संकेत को रिकॉर्ड करने के लिए वायुमंडल, महासागर, भूमंडल ठोस पृथ्वी के दीर्घकालिक अवलोकों को बढ़ाना भी है| इसके साथ ही नई घटनाओं और संसाधनों की खोज करने की दिशा में पृथ्वी के लिए ध्रुवीय और उच्च समुद्री क्षेत्र की खोज करना भी एक उद्देश्य है|

पीएम दक्ष योजना 2024

पृथ्वी विज्ञान योजना के पांच अहम पहलू

इस योजना के विभिन्न घटक एक दूसरे पर निर्भर हैं पृथ्वी विज्ञान योजना के यह पांच अहम पहलू हैं:

  • पोलर साइंस एंड क्रायोस्फीयर रिसर्च (PACER)
  • सीस्मोलॉजी और जियोसाइंस (SAGE)
  • रिसर्च, एजुकेशन, ट्रेंनिंग एंड आउटरीच (REACHOUT)
  • एटमॉस्फेयर एंड क्लाइमेट रिसर्च मॉडलिंग ऑब्जर्विंग सिस्टम (ACROSS)
  • ओसियन सर्विसेज, मॉडलिंग एप्लीकेशन, रिसोर्स एंड टेक्नोलॉजी (O-SMART)

Important Link

Prithvi Vigyan Yojana NotificationClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

पृथ्वी विज्ञान योजना क्या है?

इस योजना के माध्यम से मौसम की जानकारी चुनौतियों का समाधान और जीवित निर्जीवित संसाधनों का पता लगाया जाएगा और देश में सभी प्रकार की आपदाओं से बचने के लिए पहले चेतावनी प्राप्त होगी

पृथ्वी विज्ञान योजना में कितने रुपए का बजट पास किया गया?

4797 करोड रुपए

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon