पंजाब राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें: Punjab Ration Card List 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Punjab Ration Card List 2024: खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2024 जारी कर दी गई है| पंजाब के जिन नागरिकों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन घर बैठे राशन कार्ड लिस्ट 2024 चेक कर सकते हैं| अगर आप पंजाब के निवासी हैं राशन कार्ड की नई सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो इस पोस्ट में दी गईं जानकारी अनुसार ऑनलाइन घर बैठे अपना नाम चेक कर सकते हैं| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2024

पंजाब सरकार द्वारा तीन तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं| APL,AAY,BPL यह राशन कार्ड परिवार की आय और परिवार की स्थिति के आधार पर जारी किए जाते हैं| हम पोस्ट में यह भी जानेंगे कितनी आय पर कौन सा राशन कार्ड जारी किया जाता है| अगर आपने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था तो अभी राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी की गई है| Punajb Ration Card List 2024 में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं|

Punjab Ration Card List 2024

आर्टिकल में जानकारीपंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2024
संबंधित विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यराशन कार्ड लिस्ट उपलब्ध कराना
लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटnfsa.gov.in

पंजाब राशन कार्ड के प्रकार

एपीएल राशन कार्ड (APL)

राज्य सरकार द्वारा एपीएल राशन कार्ड उन परिवारों का जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं| ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक है| एपीएल राशन कार्ड धारकों को राज्य सरकार द्वारा 15 किलो प्रति माह अनाज की रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है|

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Punjab

बीपीएल राशन कार्ड (BPL)

राज्य सरकार द्वारा बीपीएल राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं| ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है| बीपीएल राशन कार्ड पर राज्य सरकार द्वारा 25 किलो प्रति माह अनाज रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है|

एएवाई राशन कार्ड (AAY)

राज्य सरकार द्वारा एएवाई राशन कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है| ऐसे परिवार जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है| एएवाई राशन कार्ड पर राज्य सरकार द्वारा प्रतिमा 35 किलो अनाज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है|

Punjab Sarkar Tuhade Dwar

पंजाब राशन कार्ड 2024 के लाभ

  • राज्य के जिन भी पात्र परिवारों का राशन कार्ड लिस्ट में नाम सम्मिलित होगा उन परिवारों को रियायती दरों पर खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं चीनी चावल केरोसिन आदि उपलब्ध कराया जाएगा|
  • पंजाब राशन का लिस्ट 2024 चेक करने के लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं|
  • राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है| कहीं पर भी आपको अपने पते का प्रूफ देना है तो वहां आप राशन कार्ड दे सकते हैं|\
  • गरीब परिवार राशन कार्ड के माध्यम से रियायती दामों पर खाद्य सामग्री खरीद सकते हैं|

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2024 कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर राशन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक कर Ration Card Details on State Portals के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा इसमें पंजाब के नाम के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करें और वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा|
  • इस पेज पर State में पंजाब Scheme Type में Select ALL सिलेक्ट कर View Report के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने सभी जिले आ जाएंगे| अपने जिले के नाम पर क्लिक करें|
  • अब अपने तहसील के नाम पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने आपके डिपो होल्डर का नाम आएगा|
  • अब डिपो होल्डर के नाम पर क्लिक करें|
  • अब अपने गांव के नाम के पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने आपके गांव की पूरी लिस्ट आ जाएगी|
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं|
  • ऊपर दिए डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके लिस्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं|

पीएम सूर्योदय योजना ऐसे करें आवेदन

Important Link

Punjab Ration Card ListClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

Leave a Comment