यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण शुरू: UP Gehu Kharid Registration 2023-24

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

UP Gehu Kharid Registration 2023-24: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दुगनी करने के लिए गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की गई है| जिससे किसान भाइयों को अपनी फसल बेचने में आसानी होगी| कई बार ऐसा होता है कि किसानों को अपनी फसल के दाम सही नहीं मिलते और उन्हें कम दाम पर फसल बेचनी पड़ती है| जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ता है| इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की है| इस योजना के तहत राज्य के किसान अपनी फसल को सही मूल्य पर बेच पाएंगे|

अगर आप उत्तर प्रदेश के किस है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको यूपी गेहूं खरीद फसल पंजीकरण करवाना होगा| हम इस पोस्ट में यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

UP Gehu Kharid Registration 2023-24

यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के सभी किसानों को यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन फसल बेचने की सुविधा प्रदान की गई| इस सुविधा का लाभ लेने के लिए राज्य के किसानों को ई क्रय प्रणाली के तहत अपना पंजीकृत करवाना होता है| इसके पश्चात किसान अपनी फसल को समय रहते उचित समर्थन मूल्य पर सरकार को बेच सकते हैं| इस पंजीकरण के बिना कोई भी किसान अपने गेहूं को सरकारी गोदाम में नहीं बेच सकता| सरकार द्वारा किसानों के लिए मंडियों में अपनी फसल पहुंचने के लिए टोकन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है|

UP Gehu Kharid Registration 2023-24

योजना का नामयूपी गेहूं खरीद पंजीकरण
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
संबंधित विभागखाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
उद्देश्यकिसानों को ऑनलाइन फसल बेचने की सुविधा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटeproc.up.gov.in

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण सुविधा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित समर्थन मूल्य प्रदान करना और फसल बेचने की परेशानी को दूर करना जिससे किसान अपनी फसल ऑनलाइन पंजीकरण कर आसानी से सरकार को बेच पाएंगे| कई बार किसानों की फसल समय पर न बिक पाने के कारण फसल खराब होने लगती है जिससे होने वही फसल कम दाम पर बेचनी पड़ती है| जिससे किसानों को नुकसान भी होता है|

साल में दो फ्री गैस सिलेंडर योजना

यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण के लाभ

  • पंजीकृत किसानों को निर्धारित तिथि का एक टोकन दिया जाएगा जिसके अनुसार किसान अपने नजदीकी क्रय केंद्र में जाकर अपनी फसल आसानी से बेच सकते हैं|
  • फसल को बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण प्रिंट और टोकन साथ लेकर जाना होगा|
  • किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी और ना ही फसल बेचने का इंतजार करना पड़ेगा|
  • सरकार द्वारा फसल के क्रय होने पर 72 घंटे में ही किसान की खाते में धनराशि भेज दी जाएगी|
  • इस पंजीकरण से किसान उचित समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच पाएगा|

यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण पात्रता

  • उत्तर प्रदेश का मूल निवासी किसान इसमें अपना पंजीकरण करवा सकता है|
  • जो भी किसान बाजार भाव पर अपनी फसल बेचने की इच्छा रखता है वह अपना पंजीकरण करवा सकता है|
  • किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है|

उपी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2024

यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • भूमि संबंधी दस्तावेज
  • किसान कार्ड

यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा|
  • अब आपके ऊपर दिए विकल्पों में पंजीकरण प्रपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म आएगा इसमें आपसे पूछे की जानकारी आपको दर्ज करनी है|
  • जानकारी दर्ज कर देने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रकार से आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण कर सकते हैं|

Important Link

UP Gehu Kharid Registration 2023-24Click Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण कैसे करें?

आर्टिकल में बताई जानकारी अनुसार किसान अपना पंजीकरण कर सकते हैं|

यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण के तहत पैसा कब आता है?

फसल बेचने के 72 घंटे बाद किसानों के खातों में आ जाता है

1 thought on “यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण शुरू: UP Gehu Kharid Registration 2023-24”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon