Up Vidhwa Pension Yojana : यूपी विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे ₹6000, यहां जाने पूरी जानकारी

Up Vidhwa Pension Yojana : जैसा कि आप सभी लोगों को पता होगा कि उत्तर प्रदेश राज्य में बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो की विधवा हो चुकी हैं और वह अपना भरण पोषण करने में असमर्थ हैं। राज्य सरकार ने इसी समस्या को देखते हुए इन विधवा महिलाओं की सहायता करने हेतु यूपी विधवा पेंशन योजना को शुरू किया है। यूपी विधवा पेंशन योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाएगी। जिससे विधवा महिलाएं अपना जीवन यापन अच्छी तरीके से कर पाएंगे और अच्छे से अपना भरण पोषण कर पाएंगे। 

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यूपी विधवा पेंशन को वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। राज्य में आज भी बहुत सी ऐसी विधवा महिलाएं हैं जिन्हें अपनी जिंदगी जीने में काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है पूर्ण वीरा इन्हीं लोगों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी विधवा पेंशन योजना को शुरू किया है। यदि आप भी यूपी विधवा पेंशन योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं तो आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Up Vidhwa Pension Yojana

Up Vidhwa Pension Yojana 2024

इस योजना का लाभ 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की विधवा महिलाओं को प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य की सरकार की तरफ से उन महिलाओं को ₹500 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि विधवा महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है। 

यदि आप भी एक विधवा महिला है और आपको भी यूपी विधवा पेंशन योजना का लाभ उठाना है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना में आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आवेदन कर सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Up Vidhwa Pension Yojana का उद्देश्य 

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य में जितनी भी विधवा महिलाएं हैं और वह अपना भरण पोषण करने में असमर्थ हैं ऐसी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान करके आर्थिक सहायता प्रदान करना। जिससे उन्हें अपनी जिंदगी जीने में एक सहारा मिल जाएगा। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से विधवा महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे विधवा महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने की कोशिश की जाएगी और उन्हें एक बेहतर जीविका प्रदान करने की कोशिश की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करके उन महिलाओं को किसी दूसरे के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वह आत्मनिर्भर बन सकेगी।

रोजगार संगम योजना ऑनलाइन आवेदन करें

Up Vidhwa Pension Yojana के लिए पात्रता

  • उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य की विधवा महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा। 
  • इस योजना का लाभ 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की विधवा महिलाएं उठा सकती है। 
  • उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए विधवा महिला के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। 
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन विधवा महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जो की किसी दूसरी पेंशन का लाभ नहीं ले रही है। 
  • यदि कोई विधवा महिला पति की मृत्यु होने के पश्चात पुनः विवाह कर लेती है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Up Vidhwa Pension Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • विधवा महिला का आधार कार्ड 
  • पति की मृत्यु होने का प्रमाण 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता विवरण 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

 उत्तर प्रदेश की अन्य योजनाओं के बारे में जाने

Up Vidhwa Pension Yojana मे आवेदन कैसे करे? 

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आवेदन करना होगा। 

  • उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको विधवा पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा। 
  • इस आवेदन फार्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर के दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपसे मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। 
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • कुछ इस प्रकार आप भी बड़ी ही सरलता से उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Up Vidhwa Pension Yojana FAQ’s

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का हेल्पलाइन नंबर 1800 419 0001 है।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत हर महीने कितने रुपए प्रदान किए जाते हैं?

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत हर महीने ₹500 प्रदान किए जाते हैं।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र होगा?

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य की विधवा महिलाएं पात्र होगी।

1 thought on “Up Vidhwa Pension Yojana : यूपी विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे ₹6000, यहां जाने पूरी जानकारी”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon