अंतरजातीय विवाह योजना: Haryana Inter Caste Marriage Scheme 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Haryana Inter Caste Marriage Scheme: हरियाणा सरकार द्वारा जातिवाद को समाप्त करने के लिए अंतरजातीय विवाह शगुन योजना चलाई गई है| इस योजना के तहत अगर कोई लड़का या फिर लड़की किसी अन्य जाति जैसे अनुसूचित जनजाति या जाति और एक सामान्य वर्ग का व्यक्ति होने पर स्कीम का लाभ लिया जा सकता है| हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के तहत 250,000 रुपए की राशि दी जाती है| हम इस पोस्ट में बात करेंगे अगर आपको इस स्कीम का लाभ लेना है तो कैसे ले सकते हैं पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Haryana Inter Caste Marriage Scheme 2023

हरियाणा अंतरजातीय विवाह शगुन योजना

हरियाणा इंटर कास्ट मैरिज स्कीम में अगर कोई लड़का या लड़की सामान्य जाति का है और लड़की या लड़का अनुसूचित जाति है जनजाति वर्ग से है तो ऐसे में सरकार उनको 250,000 रुपए का प्रोत्साहन राशि देती है| हरियाणा सरकार इस योजना के तहत इसलिए प्रोत्साहन राशि दे रही है ताकि समाज में जातिवाद को समाप्त किया जा सके| इससे उन्हें नए केवल प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि आर्थिक मदद भी हो जाएगी|

Haryana Inter Caste Marriage Scheme 2024

योजना का नामअंतरजातीय विवाह शगुन योजना
संबंधित विभागवेलफेयर ऑफ शेड्यूल्ड केस्ट एंड बैकवर्ड
उद्देश्यजातिवाद को समाप्त करना
लाभार्थीअंतरजातीय विवाह करने वाले पुरुष एवं महिला
लाभ250000 रुपये प्रोत्साहन
राज्यहरियाणा
आधिकारिक वेबसाइटharyanascbc.gov.in

अंतरजातीय विवाह योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य समाज में जातिवाद को समाप्त कर आपस में भाईचारा को बढ़ावा देना है ताकि सभी आपस में मिलजुल कर रहे| अगर कोई किसी अन्य जाति से शादी करता है तो उसके बीच किसी प्रकार का कोई मतभेद न रहे क्योंकि सरकार भी अन्य जाति से शादी करने के लिए प्रोत्साहन कर रही है|

अंतरजातीय विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत हरियाणा सरकार अंतरजातीय विवाह करने वालों को धनराशि प्रदान करती है|
  • हरियाणा अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत 250000 की राशि दी जाती है|
  • इस योजना के माध्यम से अंतरजातीय विवाह करने को प्रोत्साहन मिलेगा|
  • राज्य के गरीब परिवार को इस योजना के तहत आर्थिक मदद मिल पाएगी|
  • इस योजना के माध्यम से जाति भेदभाव को खत्म किया जा सकेगा|
  • इस योजना के तहत 250000 रुपए की धनराशि लड़का और लड़की दोनों के जॉइंट खाते में भेजी जाती है|

Haryana Marriage Registration : जरूरी दस्तावेज और अप्लाई प्रोसेस

Haryana Inter Caste Marriage Scheme पात्रता

  • हरियाणा के मूल निवासी इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़का व लड़की की पहली शादी होनी चाहिए| दूसरी शादी करने पर स्कीम का लाभ नहीं लिया जा सकता |
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है|
  • हरियाणा इंटर कास्ट मैरिज स्कीम के लिए लड़की की आयु 18 साल और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी आवश्यक है|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़का या लड़की सामान्य वर्ग(गैर अनुसूचित जाति) का हो अथवा लड़का या लड़की अन्य वर्ग जैसे अनुसूचित जाति है जनजाति का होना आवश्यक है|
  • इस योजना का लाभ 3 साल की अवधि तक ही लिया जा सकता है |
  • अगर शादी को 3 वर्ष से अधिक हो जाते हैं तो आप स्कीम का लाभ नहीं ले सकते|

हरियाणा अंतरजातीय विवाह योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • लड़का लड़की की पासवर्ड साइज फोटो
  • वोटर कार्ड या राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र या दसवीं की मार्कशीट
  • सेल्फ डिक्लेरेशन एफिडेविट जिसमें आपको यह बताना होगा कि आप दोनों की पहली शादी है|
  • मैरिज सर्टिफिकेट
  • लड़का लड़की का जॉइंट बैंक खाता
  • फैमिली आईडी
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana : मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा

हरियाणा अंतरजातीय विवाह योजना के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आप सरल हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं|
  • अगर आप इस पोर्टल पर पहली बार आ रहे हैं तो New user/Register here क्लिक करके अपनी आईडी क्रिएट करें |
  • अब आप अपनी आईडी पासवर्ड डालकर आईडी लॉगिन करें|
  • अब आपको होम पेज पर Apply For Services पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने सभी प्रकार की सर्विसेज आ जाएगी |
  • अब आपको आपको सर्च बॉक्स में टाइप करना है “MUKHIYA MANTRI SAMAJIK ANTARJAYATIA SAMRASTA YOJNA”
  • आपके सामने MUKHIYA MANTRI SAMAJIK ANTARJAYATIA SAMRASTA YOJNA सर्विस आ जाएगी इस पर आपको क्लिक करना है|
  • आप आपसे पूछी की जानकारी आपको इसमें दर्द करनी है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आपको सभी दस्तावेजों को एक फाइल में संलग्न करके समाज कल्याण विभाग दफ्तर में फाइल को जमा करवा देना है|

Important Link

Haryana Inter Caste Marriage Scheme Online ApplyClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

हरियाणा अंतरजातीय विवाह योजना के तहत कितना धन राशि मिलता है?

250000 रुपए

हरियाणा अंतरजातीय विवाह योजना के तहत कितने समय तक आवेदन कर सकते हैं?

इस योजना का लाभ लेने के लिए 3 साल की अवधि तक आपस में आवेदन कर सकते हैं|

हरियाणा अंतरजातीय विवाह योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

हरियाणा इंटर कास्ट मेरी योजना का लाभ लेने के लिए आप सरल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

हरियाणा इंटर कास्ट मैरिज योजना के तहत कितनी उम्र होनी चाहिए?

इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी आवश्यक है

22 thoughts on “अंतरजातीय विवाह योजना: Haryana Inter Caste Marriage Scheme 2024”

  1. Hlo sir Ye paise kab ate ha mne tao kab ka fill kra hua ha ye form mri shadi ko December mein 1 saal hojyega please Ap btaoge ki kb hogya

  2. HELLO SIR AGAR GENERAL CAST KI GIRL OBC BOY KE STH INTERCASTE MARRIAGE KRTI HAI ISS SCHEME KA BENEFIT LE SKTE HAI??

  3. Sir meri marriage ko Bhi 2.5 year hue hai….Ladka Rajasthan ka hai ladki haryana ki hai Sc cast se kya benifit milega

  4. Sir haryana state ke mool nivasi hai ladki ki caste SC h or ladke ki general…. They are eligible for this benefit….??

  5. Sir is scheme ko apply krne k liyye lawyer ki jrurat hoti h kya or kya lawyer ko commission bhi dena hota h

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon