Haryana Weather Alert: हरियाणा के 14 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम ने फिर से करवट ली है। अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिम विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश के 14 जिलों में झमाझम बारिश होगी।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आज 28 मई से हरियाणा के तीन जिलों पंचकूला अंबाला और यमुनानगर में 25 से 50% बारिश होने की संभावना बताई गई है। वहीं अन्य 11 जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में केवल 25% ही बारिश होने की संभावना बताई गई है।
29 मई और 30 मई को पूरे हरियाणा में जबरदस्त बारिश बताई गई है। जहां इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो वही बहुत सी जगह पर पानी बर्फ की समस्या भी आ सकती है। हाल ही में हरियाणा में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। हरियाणा के सभी जिलों में पिछले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला और तापमान केवल बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहां सभी जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया वहीं सबसे अधिक मेवात में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला।