इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना: Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना शुरू की गई है| इस योजना को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 25 फरवरी को शुरू किया गया| इस योजना को महिलाओं के प्रति भेदभाव असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार करने के लिए शुरू किया गया है| इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को ₹1500 प्रति महीने पेंशन दी जाएगी| हम इस पोस्ट में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे|

अगर आप हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े| इस आर्टिकल में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी जैसे आवेदन, योजना का उद्देश्य लाभ विशेषताएं पात्रता आवश्यक दस्तावेज दी गई है|

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया| इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी| हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की बहन बेटियों को हर महीने 1500 रुपए की पेंशन राशि दी जाएगी| इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी| 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं इस योजना का लाभ ले पाएंगी|

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana

योजना का नामइंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना
किसने शुरू की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सहायता राशि प्रदान करना
लाभ₹1500 प्रति महीने पेंशन
राज्य हिमाचल प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी बहन बेटियों को हर महीने ₹1500 की पेंशन सहायता राशि देना है| ताकि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके| जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके| इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी|

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

राज्य की 2.42 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केलांग में लाहौल स्पीति में 1123 महिलाओं को सम्मान निधि योजना की पहली किस्त जारी की| मुख्यमंत्री ने इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 15 लाख 87000 जारी किए| इस योजना के तहत हर महीने 2.42 लाख महिलाओं को ₹1500 की पेंशन राशि दी जाएगी| राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस योजना का लाभ ले पाएंगी| जिन महिलाओं को हर महीने ₹1100 बतौर पेंशन मिलती है उन महिलाओं को अब ₹1500 दिए जाएंगे|

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बहन बेटियां इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं|
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्षों से अधिक होनी चाहिए|
  • अन्य पेंशन योजना की लाभार्थी महिला इस योजना का लाभ नहीं ले सकती|
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए|

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता संख्या
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें| (एप्लीकेशन फॉर्म नीचे दिया गया है)
  • अब आवेदन फार्म का प्रिंट निकलवा ले|
  • अब आवेदन फार्म में मांगेगा जानकारी जैसे आवेदन का नाम, पता, बैंक खाता संख्या, आदि दर्ज करें|
  • अब आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को सलंग्न करें|
  • अब आवेदन फार्म को जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • अब आपके आवेदन फार्म की संबंधित अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी|
  • जिन आवेदन फार्म में कमी पाई जाएगी उन्हें 15 दिन के भीतर वापस सही करने के लिए भेजा जाएगा|
  • सही आवेदनों को स्थापित कर लाभार्थी सूची जारी की जाएगी|
  • जैसे ही लाभार्थी सूची जारी होगी तो हम आपको सूचित कर देंगे|
  • इस प्रकार से आप इंदिरा गांधी प्यारी बहन सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे|

Important Link

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana NotificationClick Here
Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana Application Form PDFClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना किस राज्य में शुरू हुई?

हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का लाभ किन्हें दिया जाता है?

राज्य की 18 वर्ष या उससे अधिक वर्ष की बहन बेटियों को

इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत क्या लाभ मिलता है?

₹1500 प्रति महीने पेंशन

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon