बड़ी खुशखबरी मनरेगा में मिलेगी स्थाई नौकरी, यहां से जाने संपूर्ण जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा में सविंदा पर लगे कर्मचारियों को स्थाई करने का फैसला लिया गया है| यानी उनकी नौकरी पक्की की जाएगी| राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने हाल ही में मनरेगा में लगे सविंदा कर्मियों के हित में फैसला लिया है| हालांकि इसके साथ है यह शर्त भी है कि इसका लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने लगातार मनरेगा में 9 साल तक काम किया है| हम इस पोस्ट में इस संबंधी विस्तार से चर्चा करेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

9 साल की अवधि की गणना कैसे होगी

मिली जानकारी अनुसार राज्य सरकार द्वारा मनरेगा संविदा में लगे कर्मचारियों को स्थाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| जैसा कि नियम एवं शर्तों के अनुसार केवल उन्हीं कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा जिन्होंने 9 साल या उससे अधिक अवधि तक काम किया है| इसके साथ ही इसमें अन्य विभाग या योजना की सेवा अवधि को भी शामिल नहीं किया जाएगा| बता दें कि यह 9 साल की अवधि की गणना 1 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी|

कितने संविदा कर्मी होंगे पक्के

राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा इस विषय में राज्य के सभी जिला प्रोग्राम समन्वयक, ईजीएस और कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें उल्लिखित है कि 11 जनवरी 2022 को जारी राजस्थान कंट्रैक्चुअल टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के नियम-20 के तहत ग्रामीण विकास विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में सृजित 4,966 नियमित पदों की प्रशासनिक स्वीकृति 7 मार्च 2024 को जारी की गई है। इन आदेशों के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत नियुक्ति प्राप्त संविदा कर्मचारी जो नौ साल या इससे अधिक समय से कार्य कर चुके हैं और संतोषपूर्वक कार्य पूरा किया है, उनका चयन होगा। इनकी पात्रता की जांच और दस्तावेज सत्यापन का कार्य जिला स्तरीय कमेटी को सौंपा गया है।

नरेगा हाजिरी कैसे चेक करें

मनरेगा योजना क्या है?

मनरेगा योजना एक ऐसी योजना है जो की इस स्कीम के तहत रजिस्टर लाभार्थी को प्रतिवर्ष कम से कम 100 दिन का गारंटी रोजगार प्रदान करती है| इस स्कीम का लाभ शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्र के श्रमिक प्राप्त कर सकते हैं| मनरेगा योजना के तहत निम्नलिखित कार्य जैसे सड़कों, नहरों, तालाबों को निर्माण आदि शामिल है| इस स्कीम के तहत पंजीकृत श्रमिक को 5 किलोमीटर के दायरे में रोजगार उपलब्ध कराया जाता है|

मनरेगा योजना के तहत आवेदन करने के पश्चात 15 दिनों के अंदर लाभार्थी श्रमिक को काम मिल जाता है| अगर हम इस योजना के तहत मजदूरी की बात करें तो यह मजदूरी राशि अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग दी जा रही है| और हाल ही में मनरेगा मजदूरी दर में भी बढ़ोतरी की गई है बढ़ोतरी की जानकारी आप यहां से देख सकते हैं| राजस्थान की बात करें तो राजस्थान में मनरेगा श्रमिकों को प्रतिदिन 266 रुपए की मजदूरी दी जा रही है|

3 thoughts on “बड़ी खुशखबरी मनरेगा में मिलेगी स्थाई नौकरी, यहां से जाने संपूर्ण जानकारी”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon