मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त जारी: इन किसानों को मिले 2000 रुपए, यहां से करें चेक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित करती है| जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है उसी प्रकार से सभी राज्य सरकारों द्वारा भी अपने राज्य के किसानों के लिए सहायता राशि दी जा रही है| अगर आप भी एक किसान हैं तो आपको भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के बारे में जानना चाहिए|

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजना है| यह योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की दर्ज पर संचालित की गई है| 5 जुलाई 2024 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा इस योजना की पहली किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है| मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य की किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता राशि जो कि ₹2000-₹2000 किस्तों में ट्रांसफर की जाएगी|

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त जारी

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के छिपरी गांव में 5 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किसानों के खाते में पहली किस्त ट्रांसफर की गई| मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पहली किस्त में ₹2000 की सहायता राशि 81 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई है| अगर बात करें कुल राशि की तो राज्य सरकार ने किसानों के खातों में 1630 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर की है|

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ वह सभी किसान ले सकते हैं जो केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहले से प्राप्त कर रहे हैं| यानी किसानों को सालाना ₹12000 की सहायता राशि का लाभ मिलेगा| ₹6000 राज्य सरकार द्वारा किसानों की खातों में भेजा जाएगा और 6000 रुपए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं|

Ladli Behna Yojana 14th Installment

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी सूची चेक करें?

  • सबसे पहले केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मन निधि योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब अपने राज्य का नाम का चयन करें, उसके बाद अपने ब्लॉक का नाम का चयन करें और अपने गांव का नाम चयन कर गेट रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने आपके पूरे गांव की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी सूची आ जाएगी|

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किस्त कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश के अधिकारिक सारा पोर्टल पर जाएं|
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर CM Kisan Kalyan Yojana के आप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पोर्टल पर आ जाएंगे|
  • अब आपको निचे दिए फार्मर डिटेल के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 का चयन करें|
  • अब आपके सामने सभी किसानों की सूची आ जाएगी जिन्हें क़िस्त मिल गई है|
  • इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क़िस्त चेक कर सकते है|

Ladli Behna Yojana Online Apply 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment