अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग : Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking 2024: अयोध्या शहर हिंदू धर्म के लिए बहुत ही पावन स्थल माना जाता है क्योंकि अयोध्या में श्री राम जी का जन्म हुआ था| अभी अयोध्या राम मंदिर बनाकर लगभग तैयार हो गया है| 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा| ऐसा बताया जा रहा है कि रामलला की आरती में श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी संख्या में भीड़ आने वाली है| ऐसे में यूपी के अयोध्या राम मंदिर में आरती पास लेने के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन बुकिंग करानी होगी| जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुकिंग करा भी रहे हैं बिना पास के लोग आरती में शामिल नहीं हो सकेंगे|

अगर आप भी अयोध्या राम मंदिर में आरती में शामिल होना चाहते हैं तो उसके लिए आरती पास बुकिंग करवानी होगी हम इस पोस्ट में अयोध्या राम मंदिर आरती बुकिंग के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े| अयोध्या राम मंदिर आरती बुकिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट में दी गई है|

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking 2024

अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग

रामलला अभिषेक समारोह 22 जनवरी 2024 से पहले ही राम जन्म भूमि मंदिर में आरती पास लेने के लिए गुरुवार से बुकिंग शुरू हो चुकी है| राम मंदिर में तीन बार भगवान रामलला की आरती होती है| रामलला की सुबह के समय श्रृंगार आरती दोपहर के समय भोग आरती और शाम को संध्या आरती होती है| इन तीनों आर्तिओं में वही श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे जिनके पास आरती पास बना होगा| आरती में एक बार में अधिकतम 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं| सुरक्षा कारणों से आरती में सीमित संख्या में भक्तों को शामिल किया जा रहा है| हालांकि आगे भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे बढ़ाया जाएगा| यह सेवा बिल्कुल निशुल्क है सभी भक्तों के लिए एक बराबर है|

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking 2024

पोस्ट में जानकारीअयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग
मंदिर का नामश्री राम मंदिर
राज्यउत्तर प्रदेश
स्थानअयोध्या
बुकिंग करने की प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsrjbtkshetra.org

राम मंदिर आरती समय

राम मंदिर में दिन में तीन बार आरती होती है जिसका समय इस प्रकार से है:

  • राम जन्मभूमि में रामलला की सुबह 6:30 बजे श्रृंगार की जाती है|
  • दोपहर 12:00 बजे भोग आरती की जाती है|
  • शाम 7:30 बजे संध्या आरती की जाती है|

बता दें कि रामलला की प्रतिष्ठा को लेकर 16 से 22 जनवरी तक कार्यक्रम होते रहेंगे| इसी बीच रामलला नए मंदिर में विराजमान होंगे| 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों श्री रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी| प्राण प्रतिष्ठा में पहले सरयू जल से रामलला का अभिषेक होगा| उसके बाद रामलला रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा करेंगे और अयोध्या के मंदिरों में दर्शन पूजन भी करेंगे|

ABHA Card क्या है

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की समय सारणी

  • 16 जनवरी: मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान की ओर से प्रायश्चित|
  • 16 जनवरी: सूर्य नदी के तट पर दशविध स्नान|
  • 16 जनवरी: विष्णु पूजन और गोदान|
  • 17 जनवरी: रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या भ्रमण करेगी शोभायात्रा|
  • 17 जनवरी: मंगल कलश में सूर्य का जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु|
  • 18 जनवरी: गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन
  • 18 जनवरी: ब्राह्मण वर्ण व वास्तु पूजन से विविध अनुष्ठान आरंभ|
  • 19 जनवरी:अग्नि स्थापना नवग्रह स्थापना और हवन|
  • 20 जनवरी: मंदिर के गर्भगृह का सरयू के पवित्र जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास होगा|
  • 21 जनवरी: 125 कलसों से दिव्य स्नान के बाद शैयाधिवास कराया जाएगा|
  • 22 जनवरी: सुबह पूजन के बाद दोपहर के मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी|

अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग दस्तावेज

आरती पास बनवाने के लिए श्रद्धालुओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट

बालिका समृद्धि योजना

अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग कैसे करें

राम मंदिर में आरती पास प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं| ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए नीचे बताइए प्रक्रिया को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
Ayodhya Ram Mandir
  • उसके बाद होम पेज पर Click Here To Reserve Your Passes के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज आएगा| जहां आपको महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़ेंगे|
  • अब आपको आवेदन फार्म में आपसे मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • अब आपको आरती के लिए तिथि का चयन करना होगा|
  • अब आपको आरती के प्रकार में श्रृंगार आरती, भोग आरती, संध्या आरती, में से किसी एक का चयन करना होगा|
  • अंत में आपको श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज कर Proceed देना है|
  • इस प्रकार से आप राम मंदिर आरती पास के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं|

Important Link

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking LinkClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

रामलला का अभिषेक समारोह कब किया जाएगा?

22 जनवरी 2024

रामलला का अभिषेक समारोह किसके हाथों कराया जाएगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी |

अयोध्या राम मंदिर आरती में कितने श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं?

राम मंदिर आरती में अधिकतम 30 लोग शामिल हो सकते हैं

3 thoughts on “अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग : Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking 2024”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon