निरोगी हरियाणा योजना 2024: Nirogi Haryana लाभ एवं पात्रता देखें

हरियाणा सरकार ने अपने राज्य की नागरिकों को अच्छी शहद और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं प्रदान करने के लिए Nirogi Haryana योजना की शुरुआत की है | निरोगी हरियाणा योजना 2024 के तहत मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी | भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने 29 नवंबर 2022 को कुरुक्षेत्र में इस योजना का शुभारंभ किया | खास बात यह है कि हरियाणा का किसी भी जाति धर्म का व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है | इस योजना के लिए कोई भी जाति धर्म की सीमा नहीं रखी गई है |

इस आर्टिकल में हम जानेंगे निरोगी हरियाणा योजना 2024 क्या है इस योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ कैसे ले सकते हैं साथ में इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे हरियाणा निरोगी योजना की विशेषताएं,उद्देश्य,पात्रता, और आवश्यक दस्तावेज क्या है| और अगर आप इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो कैसे आपको इसमें आवेदन करना है पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है तो कृपया इस पोस्ट को अंत तक पढ़े |

निरोगी हरियाणा योजना 2024

निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने 29 नवंबर 2022 को कुरुक्षेत्र में किया था | इस योजना के अंतर्गत हरियाणा में रहने वाले सभी लोगों को निशुल्क हेल्थ चेकअप और निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी | साथ में आवेदक द्वारा कराए गए हेल्थ चेकअप का डिजिटल रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जाता है ताकि भविष्य में कभी जरूरत पड़े तो इसका इस्तेमाल किया जा सके | इस योजना को संचालन के लिए लाभार्थियों को 6 वर्गों में बांटा गया है जो कि हम आगे विस्तार से चर्चा करेंगे |

Nirogi Haryana Yojana 2024

योजना का नामनिरोगी हरियाणा योजना
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर
राज्यहरियाणा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यनिशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करना
लाभ जांच एवं उपचार निशुल्क
आधिकारिक वेबसाइटnirogi.eupchaarharyana.org.in

फ्री शौचालय योजना

निरोगी हरियाणा

निरोगी हरियाणा योजना के पहले चरण में 30 लाख 59 हजार 566 गरीब परिवारों के एक करोड़ 21 लाख 54 हजार 119 सदस्यों का हेल्थ चेकअप मुक्त किया गया | हेल्थ चेकअप के बाद अगर किसी व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट में कोई बीमारी मिली तो सरकार द्वारा उनका मुफ्त में ही इलाज करवाया गया | इस योजना के तहत 180000 या इससे कम वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को निशुल्क चेकअप की सुविधा प्रदान करने के लिए भी शामिल किया गया है|

निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य

निरोगी हरियाणा योजना का शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लोगों के घर-घर जाकर उनका हेल्थ चेकअप किया जाता है | बहुत ऐसे गरीब परिवार हैं जो अपना समय पर इलाज नहीं करवा पाते हैं ऐसे में उनकी बीमारी और ज्यादा बढ़ जाती है इस चीज को देखते हुए सरकार द्वारा इस मुफ्त चिकित्सा योजना को शुरू किया गया है ताकि गरीब लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके और वह सही समय पर अपना इलाज करवा सके |

निरोगी हरियाणा योजना के तहत इलाज

इस योजना के तहत हरियाणा में रहने वाले लोगों को उपचार देने हेतु 6 वर्गों में बांटा गया है हरियाणा के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से करने के लिए इसे आयु के हिसाब से विभिन्न वर्गों में बांटा गया है | आयु के हिसाब से 25 से अधिक प्रशिक्षण की संख्या भी निर्धारित की गई है | आयु के हिसाब से 6 वर्ग इस तरह से हैं :

  • 0 से 6 साल तक
  • 6 महीने से 59 महीने तक
  • 5 से 18 साल तक
  • 18 से 40 साल तक
  • 40 से 60 साल तक
  • 60 से अधिक आयु के लोग

निरोगी हरियाणा योजना के तहत हेल्थ चेकअप

इस योजना के तहत हर वर्ग के लाभार्थी को अलग-अलग रंग के ओपीडी प्रदान की जाती हैं | हेल्थ चेकअप में सभी सामान्य शारीरिक जांच शारीरिक माप ऊंचाई वजन पल्स बीपी दांतों और आंखों की जांच को शामिल किया गया है इसके अलावा लाभार्थियों का लैब टेस्ट भी किया जाता है यह टेस्ट डॉक्टरों की सलाह के बाद किया जाता है और इन सभी टेस्ट की रिपोर्ट उपचार्य संबंधी आशा या एन एन एम द्वारा अगले दो दिनों के अंदर दे दी जाती है |

मुख्यमंत्री आवास योजना लिस्ट

Nirogi Haryana Yojana लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा प्रदान की जाती है |
  • इस योजना के तहत हरियाणा के सभी लोगों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप किया जाता है |
  • हेल्थ चेकअप के बाद अगर कोई बीमारी पाई जाती है तो उसका पूर्ण रूप से निशुल्क उपचार भी किया जाता है|
  • सरकार द्वारा इस योजना के पहले चरण में 30,59,566 अंत्योदय परिवारों के 1,21,54,119 सदस्यों का मुफ्त स्वास्थ्य प्रशिक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया |
  • इन सभी परिवारों के सदस्यों का निशुल्क हेल्थ चेकअप 2 वर्षों के में एक बार करने का प्रावधान किया गया |
  • इस योजना का लाभ सभी उम्र के लोगों को प्रदान किया जाता है |
  • इस योजना के तहत नागरिकों को स्वास्थ्य जांच निशुल्क घर पर ही मिल जाती है |
  • इस योजना के तहत लाभार्थी को 6 श्रेणी में बांटा गया है |
  • इस योजना के तहत आयु के हिसाब से 25 से अधिक चिकित्सा प्रशिक्षण की संख्या निर्धारित भी की गई है |
  • इस योजना के माध्यम से हरियाणा के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी काफी लाभ मिलेगा |

निरोगी हरियाणा योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए
  • राज्य के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ सभी उम्र के नागरिक ले सकते हैं |
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 180000 से कम होनी आवश्यक है |

निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • हरियाणा का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा निरोगी योजना के लिए आपको कहीं पर भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा कर्मचारयों की टीम गठित की गई है जो की घर-घर जाकर फ्री चिकित्सा प्रदान करती है | इन्हीं चिकित्सा कर्मचारी की टीम द्वारा घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों का हेल्थ चेकअप किया जाता है | चेकअप की बात अगर कोई बीमारी मिल जाती है तो उसका निशुल्क उपचार भी प्रदान किया जाता है |

Important link

Haryana Nirogi Yojana NotificationClick Here
Haryana Nirogi Yojana Official WebsiteClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

निरोगी हरियाणा योजना का लाभ कैसे लें?

अगर आपकी फैमिली आईडी में वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते है | इस योजना के लिए आपको कहीं पर भी आवेदन करने की आवशयकता नहीं है | राज्य के चिकित्सा कर्मचारयों की टीम द्वारा घर-घर जाकर फ्री चिकित्सा प्रदान करती है |

1 thought on “निरोगी हरियाणा योजना 2024: Nirogi Haryana लाभ एवं पात्रता देखें”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon