नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024: Nrega Payment List Check Online

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Nrega Payment List: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना पूरे देश में चलाई जा रही है| इस योजना के माध्यम से नरेगा जॉब कार्ड धारकों को 100 दिन का गारंटी रोजगार प्रदान किया जाता है| इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को उनके गांव में ही आसपास काम दिया जाता है| इस योजना के तहत नरेगा जॉब कार्ड आधार कार्ड को निर्धारित मजदूरी दी जाती है| नरेगा जॉब कार्ड में काम करने वाले श्रमिकों का पैसा सीधा उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है|

केंद्र सरकार द्वारा नरेगा नरेगा पेमेंट ऑनलाइन चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है| कई बार नरेगा जॉब कार्ड धारकों को उनका पैसा मिलने में देरी हो जाती है जिससे उनको बैंक में जाकर पूछताछ करनी पड़ती है| लेकिन अभी नरेगा जॉब कार्ड धारक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे पेमेंट की स्थिति जांच सकता है| अगर आप भी एक नरेगा जॉब कार्ड लाभार्थी है तो इस पोस्ट में दी गई जानकारी अनुसार घर बैठे नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं|

Nrega Payment List Check Online

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मनरेगा योजना से संबंधित सभी जानकारी और सेवाओं के लिए आधिकारिक पोर्टल शुरू किया गया है| इस पोर्टल के माध्यम से सभी जॉब कार्ड धारक नरेगा योजना से जुड़ी सभी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं| मनरेगा पोर्टल के माध्यम से मनरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड, मनरेगा जॉब कार्ड सूची, नरेगा पेमेंट लिस्ट, नरेगा हाजिरी आदि ऑनलाइन चेक कर सकते हैं| इसके अलावा नरेगा पेमेंट प्रतिदिन के हिसाब से कार्य की उपस्थिति और भुगतान की स्थिति भी देखी जा सकती है|

Nrega Payment List Check Online

आर्टिकल में जानकारीनरेगा पेमेंट लिस्ट 2024
संबंधित विभागग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थीनरेगा जॉब कार्ड धारक
उद्देश्यनरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटnregastrep.nic.in

नरेगा पेमेंट लिस्ट का उद्देश्य

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नरेगा पेमेंट लिस्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन उपलब्ध कराना है| ताकि नरेगा जॉब कार्ड धारकों को नरेगा पेमेंट संबंधी जानकारी के लिए इधर-उधर न जाना पड़े| कई बार नरेगा जॉब कार्ड धारक को पैसा मिलने में समस्या या देरी हो सकती है जिसके कारण उसे बैंक में जाकर पेमेंट संबंधी जानकारी प्राप्त करनी पड़ती है जिससे उसका पैसा और समय दोनों बर्बाद होते हैं| इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा नरेगा पेमेंट सूची ऑनलाइन जारी की जाती है| ताकि नरेगा जॉब कार्ड धारक घर बैठे पेमेंट की स्थिति चेक कर सके|

नरेगा हाजिरी कैसे चेक करें

नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • अब आपके सामने सभी राज्यों का नाम आएगा|
  • आपको अपने राज्य के नाम पर क्लिक करना है|
  • अब आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा|
  • अब आपके सामने ब्लॉक लिस्ट आएगी|
  • आपको अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करना है|
  • ब्लॉक का चयन करने के बाद अब आपको अपने ग्राम पंचायत का चयन करना है|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा|
  • अब आपको R3. Work वाले सेक्शन में Cosoliodate Report of Payment To Worker के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने ग्राम पंचायत के सभी जॉब कार्ड धारकों की सूची आएगी|
  • इस सूची में जॉब कार्ड धारकों के नाम, उनके कार्य का नाम, पेमेंट आदि का विवरण देखने को मिलेगा|
  • अब आपको आपके नाम के सामने कार्य के नाम पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करते ही आपके सामने पेमेंट का विवरण आ जाएगा|
  • इस तरह आप चेक कर सकते हैं कि आपके बैंक खाते में कितनी पेमेंट का भुगतान किया जा चुका है|
  • इसके अलावा जॉब कार्ड संबंधी अन्य जानकारी भी इसमें चेक कर सकते हैं|

मनरेगा मजदूरी 3 से 10% बढ़ाई गई, यहां से जाने किस राज्य में कितनी राशि बढ़ी

Important Link

Nrega Payment List Check OnlineClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon