News

SBI RD Scheme 2025: वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल SBI RD स्कीम, यहां से जाने संपूर्ण जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आजकल हर व्यक्ति धन बचाने का प्रयास करता है क्योंकि उसे भविष्य में अचानक आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सामान्य बैंक खातों में धन जमा करने पर कोई लाभ नहीं होता है। लेकिन आज हम आपको एसबीआई बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली आईडी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप धन जमा करके अच्छा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। SBI RD Scheme 2024 के बारे में पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़ें।

SBI RD Scheme 2025

एसबीआई आरडी खाता एक ऐसा जमा खाता है जिसमें जमा की गई राशि पर उच्च ब्याज दिया जाता है। इसमें आपको चक्रवर्ती दरों पर ब्याज मिलता है। यह एक बेहतरीन विकल्प है छोटे और लंबे समय की बचत के लिए। एसबीआई आरडी योजना 2024 में आपको 7.50% तक का ब्याज मिलता है। आरडी स्कीम का मतलब होता है नियमित जमा स्कीम। इसमें आपको हर महीने निश्चित राशि को आईडी खाते में जमा करवाना होता है।

SBI RD स्कीम के लाभ

आरडी स्कीम में, किसी भी अन्य जमा खाते की तुलना में, अधिक ब्याज प्राप्त किया जाता है। इसके लिए, समयावधि और किश्त की राशि का निर्धारण ग्राहक द्वारा किया जाता है। आज के समय में, भविष्य के लिए धन जमा करने का यह सबसे उत्तम विकल्प है। एसबीआई आरडी स्कीम में, ग्राहक की प्रोफ़ाइल के अनुसार, धनराशि पर प्राप्त ब्याज की दर भिन्न हो सकती है। उदाहरण के लिए, सीनियर सिटीज़न को अधिक ब्याज दर प्रदान की जाती है, जबकि सामान्य नागरिक को कम ब्याज दर प्रदान की जाती है।

SBI RD Interest Rates 2025

समय अवधिRD ब्याज दर (सामान्य नागरिक)RD ब्याज दर(वरिष्ठ नागरिक)
 1 वर्ष6.80%7.30%
 2 वर्ष7.00%7.50%
 3 से 4 वर्ष6.50%7.00%
 5 से 10 वर्ष6.50%7.00%

Recurring Deposit Scheme इंटरेस्ट रेट फॉर्मूला

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा RD स्कीम की तहत ब्याज दर की गणना करने का समीकरण इस प्रकार से है:

A=P(1+r/n)^nt

  • A- अंतिम राशि
  • P- मूलधन
  • r- वार्षिक ब्याज दर
  • n- वह संख्या है जिसमें ब्याज संयोजित किया जाता है|
  • t- समय अवधि

SBI Shishu Mudra Loan Yojana 2024

SBI RD खाते के प्रकार

एसबीआई आरडी स्कीम के तहत तीन प्रकार के खाते खोले जा सकते हैं| और सभी खातों की कार्य प्रणाली वह ब्याज दर अलग-अलग रहती है| SBI RD Scheme 2025 के तहत तीन प्रकार के खाते इस प्रकार से हैं:

  • SBI नियमित आवर्ती जमा खाता
  • SBI हॉलीडे सेविंग खाता
  • SBI फ्लेक्सी जमा स्कीम

SBI RD Scheme के लिए पात्रता

एसबीआई बैंक में आरडी खाता खोलने के लिए व्यक्ति के पास कुछ महत्वपूर्ण पात्रताएं होनी चाहिए:

  • व्यक्ति को भारतीय नागरिकता या स्थायी निवास होना चाहिए।
  • उसे पहले से ही एसबीआई बैंक में करेंट या बचत खाता होना चाहिए और उसकी आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • NRI नागरिकों के लिए, एसबीआई NRI सिटीजन खाता आवश्यक होता है।

एसबीआई आरडी स्कीम के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

महिलाओं को बिना गारंटी 25 लाख का लोन, जाने आवेदन प्रक्रिया

एसबीआई आरडी स्कीम के तहत ऑफलाइन खाता कैसे खुलवाएं

  • सबसे पहले अपनी एसबीआई बैंक शाखा जाएं जिसमें आपका पहले से सामान्य खाता है|
  • अब संबंधित अधिकारी से RD Scheme 2025 की जानकारी प्राप्त करें और आवेदन फार्म प्राप्त करें|
  • अब आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी दर्ज कर ले|
  • अब आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर लें|
  • अब इस आवेदन फार्म को बैंक शाखा में जमा करवा दें|
  • उसके बाद बैंक द्वारा आपका RD खाता खोल दिया जाएगा|

एसबीआई आरडी स्कीम के तहत ऑनलाइन खाता कैसे खुलवाएं

  • अगर आप एसबीआई नेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं, तो आपको आरडी खाता खोलने के लिए बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी खाता संख्या से लॉग इन करें और RD खाता के लिए ऑनलाइन फॉर्म ओपन करें।
  • फिर फॉर्म को भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों की सॉफ़्ट कॉपी अपलोड करें।

Related Articles

Back to top button