महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹1500: Sukh Samman Nidhi Yojana

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नई योजना इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है| इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी| इस योजना के लिए पात्र महिलाओं की जानकारी पाने के लिए राज्य सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है| हम इस पोस्ट में सुख सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना 2024

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान महिलाओं के लिए सुख सम्मान निधि योजना का ऐलान किया गया| इस योजना के तहत राज्य की 18 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं को ₹1500 प्रति महीने दिए जाएंगे| और 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पहले से ही ₹1500 का लाभ दिया जा रहा है| इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा राज्य सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत 5 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभ दिया जाएगा|

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana

योजना का नामइंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
लाभहर महीने ₹1500
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार का सुख सम्मान निधि योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है| इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि दी जाएगी जिससे वह अपनी निजी जीवन की जरूरत को पूरा कर पाएंगे| इस योजना के तहत राज्य में लगभग 5 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभ दिया जाएगा| इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाला लाभ सीधा उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा|

हिमाचल प्रदेश गोबर खरीद योजना

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू की गई|
  • इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति महा 1500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी|
  • राज्य की 18 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ ले पाएंगी|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को तहसील कल्याण अधिकारी के पास आवेदन करना होगा|
  • आवेदन करने के पास से तहसील कार्यालय द्वारा महिलाओं के आवेदन फार्म को सत्यापित किया जाएगा|
  • इस योजना के तहत राज्य की लगभग 5 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा|
  • इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा सालाना 800 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे|
  • अप्रैल से महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा|

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले पाएंगी|
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए तहसील कल्याण अधिकारी के पास आवेदन करना होगा|

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवासी प्राण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर 
  • राशन कार्ड संख्या

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आवेदन कैसे करें

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन शुरू की गई है| राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए तहसील में जाकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा| आवेदन प्रक्रिया किस प्रकार से है:

  • सबसे पहले अपने नजदीकी तहसील कल्याण विभाग जाएं|
  • अब आपको संबंधित अधिकारी से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना है|
  • अब आवेदन फार्म में मांग की जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पता, आधार संख्या, खाता संख्या आदि दर्ज करनी है|
  • अब आपको आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर देना है|
  • अब आवेदन फार्म को इस कार्यालय में जमा करवा देना है|
  • आवेदन फार्म जमा होने के बाद तहसील अधिकारी द्वारा फार्मो को सत्यापित किया जाएगा|
  • उसके बाद पात्र महिलाओं की लाभार्थी सूची जारी की जाएगी|
  • जिन भी महिलाओं का लाभ लाभार्थी में नाम शामिल होगा उन्हें इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा|
  • इस प्रकार से आप इंदिरा गांधी प्यारी बहन शुभ सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

इस योजना में आवेदन करने के बाद लाभार्थी सूची चेक करने के लिए आप हमारे साथ टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप के साथ जुड़ सकते हैं जैसे ही लाभार्थी सूची जारी होगी तो हम आपको सबसे पहले सूचित कर देंगे|

हिमाचल प्रदेश की अन्य योजनाओं की जानकारी यहां से जाने

Important Link

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana Form PDFClick Here
Join Whats App GroupJoin Now
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

इंदिरा गांधी प्यारी बहन सुख सम्मान निधि योजना क्या है?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राज्य की महिलाओं की कल्याणकारी योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति महीने ₹1500 की सहायता राशि दी जाएगी|

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत क्या लाभ मिलता है?

प्रति महा 1500 रुपए

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

हिमाचल प्रदेश की महिलाएं

Leave a Comment