Maiya Samman Yojana Big Updates: मनमोहन सिंह के निधन पर शोक, पांचवीं किश्त पर अस्थायी विराम!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड सरकार के द्वारा आजकल ही एक अपडेट जारी की गई है कि मईया सम्मान योजना का कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है क्योंकि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हो चुका है। जिसको लेकर हमारे मुख्यमंत्री जी के द्वारा ट्वीट किया गया था। हाल ही में, योजना के तहत मिलने वाली ₹2500 की पांचवीं किश्त पर अस्थायी रोक लगाने की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने साझा की है।

Maiya Samman Yojana Big Updates

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी के निधन पर देशभर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। झारखंड में इसी वजह से मईया सम्मान योजना का आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उसके बाद यह भी कहा गया कि जल्द ही हमारी बहन बेटियों को इस योजना की पांचवी किश्ती ₹2500 उन्हें दे दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए बड़ा सहारा

मईया सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है, जो सालाना ₹30,000 तक पहुंच जाती है। अब तक चार किश्तों के जरिए 53 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।

मईया सम्मान योजना पात्रता मानदंड

योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे होने चाहिए:

  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी हो।
  • साल में आपकी इनकम ढाई लाख रुपये या उससे कम होना चाहिए।
  • बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवारों को मईया सम्मान योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसे चेक करें पांचवीं किश्त का पेमेंट स्टेटस?

अगर आपने मईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और यह जानना चाहते हैं कि पांचवीं किश्त कब आएगी, तो इन चरणों का पालन करें:

  • योजना की वेबसाइट पर आपको पहले Login करना होगा।
  • पेमेंट स्टेटस के विकल्प पर जाएं।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन नंबर के साथ अन्य जानकारी को भी भरना होगा।
  • यहां आपको आपके भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment