दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना: Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Majdur Yojana 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Majdur Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के बजट के दौरान एक नई योजना दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना शुरू करने की घोषणा की गई है| छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना को लेकर 500 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है| इस योजना के तहत राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी| हम इस पोस्ट में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ एवं विशेषताएं के बारे में विस्तार से जानेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Majdur Yojana 2024

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा कृषि मजदूरों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई| इस योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 10000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी| लाभार्थी को इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे उसके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी| अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं| इस योजना के माध्यम से गरीब मजदूरों के जीवन सत्र में काफी सुधार आएगा|

Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Majdur Yojana

योजना का नामदीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री विष्णु देव साय
लाभार्थीराज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर
उद्देश्यभूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
लाभ₹10000 प्रतिवर्ष
बजट राशि500 करोड रुपए
राज्यछत्तीसगढ़
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष ₹10000 की सहायता राशि प्रदान करना है| ताकि ऐसे मजदूरों को प्रोत्साहित किया जा सके जिनके पास खुद की भूमि नहीं है लेकिन वह कृषि कार्यों में मुख्य भूमिका निभाते हैं| इस योजना का लाभ प्राप्त कर मजदूर अपनी निजी जीवन की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे| राज्य सरकार द्वारा कृषि भूमिहीन मजदूरों को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है| ताकि उनके जीवन सत्र में सुधार लाया जा सके|

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत मिलेंगे 12000 प्रति वर्ष

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि मजदूरों के लिए CG Deendayal Upadhyay Bhoomiheen Krishi Majdoor Yojana 2024 को शुरू किया गया|
  • इस योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी|
  • छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत मजदूरों को प्रतिवर्ष ₹10000 सहायता राशि दी जाएगी|
  • इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी|
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर को आवंटन के लिए ₹500 करोड रुपए खर्च करेगी|
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना को संपूर्ण राज्य में लागू किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को इस योजना का लाभ मिल सके|
  • इस योजना के संचालन से कृषि मजदूर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा|

छत्तीसगढ़ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना पात्रता

  • छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का लाभ ले सकता है|
  • केवल राज्य की भूमिहीन कृषि मजदूर ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के पुरुष और महिलाएं दोनों ले सकती हैं|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ सभी जाति वर्ग के कृषि मजदूर ले सकते हैं|
  • आवेदक मजदूर का बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक होना अनिवार्य है|

छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफी लिस्ट नाम चेक करें

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता संख्या
  • शपथ पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना आवेदन प्रक्रिया

अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं और इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है| अभी सिर्फ इस योजना की घोषणा की गई है और नहीं इस योजना से संबंधित कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी हुई है| जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना को लेकर जानकारी सार्वजनिक की जाती है तो हम इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे| सबसे पहले जानकारी पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप के साथ जुड़ सकते हैं|

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना 2024

Important Link

Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Majdur YojanaClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना किस राज्य में शुरू हुई?

छत्तीसगढ़

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत क्या लाभ मिलता है?

भूमिहीन मजदूर को प्रतिवर्ष 10000 पर की सहायता राशि

1 thought on “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना: Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Majdur Yojana 2024”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon