फास्टैग केवाईसी ऑनलाइन अपडेट करें: Fastag KYC Update Online

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Fastag KYC Update: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के द्वारा टोल प्रक्रिया आसान और अधिक कुशल बनाने के लिए एक वाहन एक फास्टैग एक नई पहल की शुरुआत की गई है| यह प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को कुशलता पूर्वक काम करने में सक्षम बनाएगी| भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा Fastag उपयोगकर्ताओं को 31 जनवरी 2024 तक फास्टैग केवाईसी करने के लिए आदेश जारी किए थे| अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है| अगर अब आप अंतिम तिथि तक KYC Update नहीं करवाते तो NHAI द्वारा फास्टैग निष्क्रिय अथवा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा|

अगर आप भी फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप भी 28 फरवरी से पहले पहले फास्टैग की केवाईसी अपडेट अवश्य करवा लें नहीं तो फास्टैग निष्कर्ष/ ब्लैकलिस्ट हो जाएगा| फास्टैग केवाईसी अपडेट आप घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं| हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे किस तरह से आप घर बैठे Fastag KYC Update कर सकते हैं पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Fastag KYC Update Online

फास्टैग केवाईसी अपडेट

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि फास्टैग उपयोगकर्ताओं को भारतीय रिजर्व बैंक की दिशा निर्देशानुसार अपनी केवाईसी 28 फरवरी 2024 तक पूर्ण करनी होगी| खाते में राशि उपलब्ध होने के बाद भी अधूरे केवाईसी वाले फास्टैग को 28 फरवरी 2024 के बाद बैंकों द्वारा निष्क्रिय या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा| आप भी अपने वाहन के Fastag की केवाईसी घर बैठे ऑनलाइन पुरी कर सकते हैं और कई प्रकार की असुविधाओं से बच सकते हैं|

Fastag KYC Update

आर्टिकल में जानकारीफास्टैग केवाईसी अपडेट
संबंधित विभागभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
लाभार्थीफास्टैग उपयोगकर्ता
उद्देश्यइलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की क्षमता बढ़ाना और टोल प्लाजा में सुचारू प्रवाह की अनुमति देना
केवाईसी प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटfastag.ihmcl.com

फास्टैग केवाईसी का उद्देश्य

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के द्वारा एक वाहन एक फास्टैग शुरू करने का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की क्षमता बढ़ाना और टोल प्लाजा में सुचारू प्रवाह की अनुमति प्रदान करना है| ऐसे वाहन मालिकों की मनमर्जी पर भी रोक लगाना है जो अपने कई वाहनों पर एक ही फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं| इसलिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा सख्ती से आदेश जारी कर 28 फरवरी तक सभी फास्टैग उपयोगकर्ताओं को केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया है|

अब डेबिट/ क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं आ गया नया UPI ATM

हटाने होंगे पिछले फास्टैग

आरबीआई के जारी निर्देश अनुसार उपयोगकर्ताओं को असुविधा से बचने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके नवीनतम फास्टैग की केवाईसी पूरी हो गई है| फास्टैग उपयोगकर्ताओं को बैंकों के माध्यम से पहले से जारी किए गए सभी फास्टैग को हटाना होगा| केवल नवीनतम फास्टैग खाता ही सक्रिय रहेगा| 31 जनवरी 2024 के बाद पिछले सभी फास्टैग निष्क्रिय या ब्लैक लिस्ट कर दिए जाएंगे| जिन वाहन चालकों ने किसी ने किसी तरह या गलती से एक गाड़ी नंबर पर एक से अधिक फास्टैग जारी कर लिए हैं अब उनका केवल एक ही फास्ट्रेक चलेगा| बाकी के फास्टैग आरबीआई के नियमों अनुसार ब्लैक लिस्ट किए जाएंगे|

आपके नाम पर कितने सिम चल रहे हैं अभी चेक करें

फास्टैग केवाईसी अपडेट आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पहचान पत्र
  • वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर (RC)

Fastag KYC Update कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर Login के ऑप्शन क्लिक करें|
  • अब अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड या ओटीपी दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपको मेनू में मेरी प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इस पेज पर आपको केवाईसी की स्थिति और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जैसी सभी जानकारी दिखाई देगी|
  • आपको केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको ग्राहक प्रकार का चयन करना है|
  • अब आपसे मांगी की जानकारी आपको दर्ज करनी है|
  • जानकारी दर्ज कर देने के बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, आदि अपलोड करने हैं|
  • सभी जानकारी दर्ज कर देने के बाद केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने के लिए अनिवार्य रूप से घोषणा पर टिक करना है|
  • अब आपके फास्टैग की केवाईसी 7 दिनों के अंदर अपडेट हो जाएगी|

Important Link

Fastag KYC Update Online LinkClick Here
Fastag KYC Update Official NoticeNotice
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

Fastag KYC Update करने की अंतिम तिथि क्या है?

28 फरवरी 2024

Fastag KYC Update ऑनलाइन कैसे करें?

https://fastag.ihmcl.com/#services आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं

3 thoughts on “फास्टैग केवाईसी ऑनलाइन अपडेट करें: Fastag KYC Update Online”

  1. I am 70 year old alone living in a village Rai Pur Rani (PANCHKULA DISTT),how can I update fastag for my Car.

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon