हरियाणा लखपति दीदी योजना: Haryana Lakhpati Didi Yojana 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Haryana Lakhpati Didi Yojana 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना शुरू की गई| केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की लखपति दीदी योजना की तर्ज पर हरियाणा में भी इस योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के माध्यम से हरियाणा में महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा| इस योजना के माध्यम से ड्रोन ट्रेनिंग देकर 200 बहनों को ड्रोन भी उपलब्ध कराए गए| हम इस पोस्ट में हरियाणा लखपति दीदी योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता लाभ एवं विशेषताएं, के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Haryana Lakhpati Didi Yojana

लखपति दीदी योजना क्या है?

देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 15 अगस्त 2023 को लखपति दीदी योजना की घोषणा की गई| इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, ड्रोन ट्रेंनिंग प्रदान की जाएगी| इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए ₹100000 से ₹500000 तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा| इस योजना के माध्यम से पूरे देश भर में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें हरियाणा में लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा|

इस योजना के माध्यम से हरियाणा में 5000 महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाया जाएगा इसके लिए 500 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चयन किया जाएगा|

Haryana Lakhpati Didi Yojana 2024

योजना का नामहरियाणा लखपति दीदी योजना
किसने शुरू कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
राज्यहरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द

हरियाणा लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

लखपति दीदी योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ समय का रोजगार स्थापित करने के लिए ₹500000 तक ब्याज मुक्त आर्थिक सहायता प्रदान करना है| इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर पाएंगी| हरियाणा में 3 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है|

हरियाणा लखपति दीदी योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा में कुल 55000 स्वयं सहायता समूह है जिनमें से 6 लाख महिलाएं इसमें जुड़ी हुई है|
  • इस योजना के तहत पहले चरण में 500 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चयन किया गया है|
  • इस योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख रुपए तक बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा|
  • इस योजना के तहत 5000 महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाया जाएगा|
  • इस योजना के माध्यम से ड्रोन प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को विभिन्न विभागों में काम भी दिलाया जाएगा|
  • ड्रोन दीदी योजना के तहत पूरे देश में 3 करोड़ और हरियाणा में 3 लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा|

हरियाणा लखपति दीदी योजना पात्रता

  • हरियाणा की मूल निवासी महिलाएं लखपति दीदी योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • इस योजना के तहत 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं|
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगी|
  • आवेदक महिला की सालाना आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए|
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए|

हरियाणा लखपति दीदी योजना दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा लखपति दीदी योजना आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ब्लॉक या महिला एवं बाल विकास कार्यालय जाना है|
  • वहां आपको लखपति दीदी योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना है|
  • अब आपको आवेदन फार्म में मांगी की जानकारी दर्ज करनी है|
  • अब आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना है|
  • अब आवेदन फार्म को इस कार्यालय में जमा करवा देना है|
  • इस प्रकार से आप लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं|

Important Link

Join Telegram GroupClick Here
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

हरियाणा लखपति दीदी योजना के तहत हरियाणा में कितनी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है?

3 लाख महिलाओं के

हरियाणा लखपति दीदी योजना आधिकारिक वेबसाइट?

जल्द

3 thoughts on “हरियाणा लखपति दीदी योजना: Haryana Lakhpati Didi Yojana 2024”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon