हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करें: Haryana Ration Card List 2024

Haryana Ration Card List 2024: हरियाणा सरकार द्वारा राशन कार्ड की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है| अब हरियाणा के आम नागरिक घर बैठे आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं| ऑनलाइन घर बैठे राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| हरियाणा सरकार की तरफ से नया पोर्टल epds.haryanafood.gov.in शुरू किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से घर बैठे डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| इस राशन कार्ड पर आपको किसी के भी साइन करवाने की आवश्यकता नहीं है|

अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और अपने पूरे गांव की या ब्लॉक की राशन कार्ड सूची डाउनलोड करना चाहते हैं, राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में दी गई जानकारी अनुसार घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं| हम इस पोस्ट में हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2024 के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Haryana Ration Card List 2024

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2024

हरियाणा सरकार प्रतिमाह पात्र परिवारों की नई राशन कार्ड सूची जारी करती है| इस सूची में नए नाम सम्मिलित किए जाते हैं और अपात्र परिवारों के नाम काटे जाते हैं| जिस भी परिवार की सालाना आय 180000 रुपए या उससे कम होगी ऐसे परिवारों का नाम बीपीएल राशन कार्ड सूची में शामिल किया जाता है| बीपीएल या एए वाई राशन कार्ड का लाभ लेने के लिए आपको कहीं पर भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है| राज्य सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र के अनुसार पात्र पाए जाने पर अपने आप राशन कार्ड सूची में नाम जोड़ दिया जाता है| 

Haryana Ration Card List 2024

आर्टिकल में जानकारीहरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2024
संबंधित विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग हरियाणा सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यराशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्यहरियाणा
लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटepds.haryanafood.gov.in

हरियाणा राशन कार्ड प्रकार

हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य के नागरिकों को तीन तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं| वह राशन कार्ड इस प्रकार से हैं:

  • एपीएल राशन कार्ड (APL Ration Card): राज्य सरकार द्वारा यह राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी वार्षिक आय 180000 रुपए से अधिक होती है| इस राशन कार्ड पर किसी भी खाद्य सामग्री का लाभ नहीं दिया जाता|
  • बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card): राज्य सरकार द्वारा यह राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी वार्षिक आय फैमिली आईडी में 180000 रुपए कम वेरीफाई होती है| इस राशन कार्ड पर प्रति सदस्य 5 किलो अनाज1 किलो चीनी, 2 किलो सरसों का तेल दिया जाता है|
  • एएवाई राशन कार्ड (AAY): राज्य सरकार द्वारा यह राशन कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी सालाना आय फैमिली आईडी में ₹100000 से भी कम वेरीफाई है| इस राशन कार्ड पर 35 किलो अनाज1 किलो चीनी और 2 किलो सरसों का तेल दिया जाता है|

Mukhyamantri Awas Yojana Haryana

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट लाभ और विशेषताएं

  • हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है|
  • राज्य के नागरिक घर बैठे राशन कार्ड लिस्ट 2024 में अपना नाम चेक कर सकते हैं|
  • बीपीएल और ए ए वाई राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको कहीं पर भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है राज्य सरकार द्वारा पत्र पाए जाने पर ऑटो मोड़ से राशन कार्ड जारी किए जाते हैं|
  • हरियाणा सरकार द्वारा पात्र परिवारों की हर महीने नई सूची जारी की जाती है|
  • ऐसे में राज्य के नागरिकों को हरियाणा राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करना अति आवश्यक है|
  • हरियाणा राशन कार्ड डिजिटल जारी किए जाते हैं इस पर किसी के भी आपके हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं है|

बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी 1 अप्रैल से मिलेगा सूरजमुखी का तेल

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए नीचे बताइए प्रक्रिया को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर Report के ऑप्शन क्लिक करें|
  • अब आपके सामने पूरे जिलों की लिस्ट आ जाएगी|
  • अपने जिले के नाम पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने पूरे ब्लॉक की लिस्ट आ जाएगी|
  • अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने गांव की लिस्ट आ जाएगी|
  • अब अपने गांव के नाम पर क्लिक करें|
  • आपके सामने आपके पूरे गांव की राशन कार्ड लिस्ट आ जाएगी|
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं|

राशन कार्ड डाउनलोड करें सिर्फ 2 मिंट में

Important Link

Haryana Ration Card Listepds.haryanafood.gov.in
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड कितनी आय पर जारी किया जाता है?

वार्षिक आय 180000 रुपए या उससे कम

हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड आधिकारिक वेबसाइट?

https://epds.haryanafood.gov.in/

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

आर्टिकल में बताइए की जानकारी अनुसार आप घर बैठे आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं|

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon