महाराष्ट्र महिलाओं के लिए पिंक ई रिक्शा योजना जल्द होगी शुरू: Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme

Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme: महाराष्ट्र सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू करने जा रही है| यह योजना राज्य की महिलाओं को रोजगार और सुरक्षा का समर्थन करने हेतु शुरू की जा रही है| राज्य सरकार पर्यावरण प्रदूषण समस्या के देखते हुए इस योजना को मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे,पनवेल नागपुर, नवी मुंबई, पुणे, पिंपरी चिंचवड़, छत्रपति संभाजी सहित 10 प्रमुख शहरों में शुरू करने जा रही है| इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को ई-रिक्शा खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी| हम इस पोस्ट में महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा स्कीम के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा पिंक ई रिक्शा योजना को 10 मुख्य शहरों में जल्द ही शुरू किया जाएगा| महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ प्रशांत नारनावरे दोबारा घोषणा की गई कि कार्यक्रम के पहले वर्ष में 5000 पिंक ई रिक्शा शुरू किए जाएंगे| इस योजना के तहत राज्य की बेरोजगार महिलाओं को 20% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी| महिलाओं को केवल 10% राशि का भुगतान करना होगा बाकी शेष की 70% राशि बैंक ऋण द्वारा कवर की जाएगी|

महिलाओं द्वारा रिक्शा चलाने का विचार कोई नया विचार नहीं है पहले गोवा, लखनऊ और सूरत जैसे शहरों में इसी तरह ई रिक्शा की शुरुआत देखने को मिली है| राज्य की जो भी बेरोजगार महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा|

Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme

योजना का नाममहाराष्ट्र पिंक ई रिक्शा योजना
किसने शुरू कीमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को रोजगार और सुरक्षा समर्थन हेतु
राज्यमहाराष्ट्र
आधिकारिक वेबसाइटजल्द

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य बेरोजगार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है| इस कार्यक्रम के संचालन से महिलाओं की सुरक्षा का भी समर्थन करना है| पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए भी इस योजना को शुरू करने का एक उद्देश्य है| इस योजना के शुरू होने से महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा राज्य में पर्यावरण में भी सुधार आएगा|

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र सरकार इस योजना को 10 अलग-अलग शहरों में शुरू करने जा रही है|
  • पिंक ई रिक्शा को महिलाएं आसानी से चला सकेंगी|
  • इस स्कीम के तहत बेरोजगार महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने पर 20% की सब्सिडी दी जाएगी|
  • इस स्कीम के तहत महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने के लिए सिर्फ 10% राशि का भुगतान करना होगा शेष राशि बैंक ऋण द्वारा कवर की जाएगी|

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना सब्सिडी

इस स्कीम के तहत महिला को रिक्शा खरीदने पर रिक्शे की लागत का केवल 10% भुगतान करना होगा| शेष 70% राशि का भुगतान बैंक ऋण द्वारा किया जाएगा जिसमें 20% राज्य सरकार सब्सिडी प्रदान करेगी|

नमो शेतकरी योजना पहली किस्त जारी

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के अंतर्गत शहर

महाराष्ट्र पिक ई रिक्शा योजना इन 10 शहरों में संचालित की जाएगी:

  • मुंबई शहर
  • मुंबई उपनगर
  • नवी मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • थाईन
  • पनवेल
  • छत्रपति संभाजी नगर
  • पिंपरी चिंचवड़
  • नासिक

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना पात्रता

  • महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी महिलाएं|
  • केवल महिलाएं इस योजना के लाभ लेने के लिए पात्र होगी|

PM Awas Beneficiary List 2024

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना आवेदन प्रक्रिया

महाराष्ट्र सरकार द्वारा हाल ही में इस योजना को लेकर घोषणा की गई है अभी इस योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट प्रकाशित नहीं हुई है और ना ही इस योजना को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है जैसे ही योजना को लेकर कोई नई अपडेट आती है तो हम इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे|

Important Link

Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme Apply OnlineSoon
Check Other PostsFamilyid.in

FAQ

महाराष्ट्र पिंक ई रिक्शा योजना आवेदन कैसे करें?

अभी इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है

महाराष्ट्र पिंक ई रिक्शा योजना किन शहरों में शुरू की गई है?

यह योजना शुरुआती में केवल 10 प्रमुख शहर में शुरू की गई है: मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, नवी मुंबई, पुणे, पनवेल, नागपुर, थाईन, छत्रपति संभाजी नगर, पिंपरी चिंचवड़, नासिक|

1 thought on “महाराष्ट्र महिलाओं के लिए पिंक ई रिक्शा योजना जल्द होगी शुरू: Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon